बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......

बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......

बिलासपुर। शहर के बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि, चार बाल अपचारियों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। वारदात के बाद चारों बाल अपचारी मौके से फरार हो गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

 

IMG_20260713_141817

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

सिंह साहब' और हलधर मैडम पर आरोप

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों का कहना है कि, सिंह साहब (वर्षों से बिलासपुर में जमे)और अधीक्षक मैडम ने मर्डर करवाया है।

जेल शिफ्ट होने वाला था मुख्य आरोपी

बताया जा रहा है कि, हत्या का मुख्य आरोपी जेल शिफ्ट होने वाला था। उसकी उम्र 20 साल हो चुकी थी। दूसरा भी हत्या और तीसरा रेप का आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सेंट्रल जेल में हुई कैदी की हत्या से सीखने की आशंका है।

हत्या के बाद चारों बाल अपचारी फरार

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 11 बजे चौकीदार की हत्या कर चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

CCTV और अन्य साक्ष्यों की जांच

पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर चुकी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस संस्थान में कानून से संघर्षरत किशोरों की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहीं चौकीदार की हत्या और चार बाल अपचारियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है।

पुलिस बोली- हर पहलू की जांच जारी

इस मामले में सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फरार चारों बाल अपचारियों की तलाश जारी है।

सिंह मैडम भी चर्चा में 

सूत्र बताते है कि बाल संप्रेक्षण गृह में सिंह मैडम भी पदस्थ है जो पहले भी विवादों में रही है।जिनको लेकर एक मामला उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में विचाराधीन है पुराने विवाद को लेकर विभाग ने उन्हें संप्रेक्षण गृह से हटा दिया था लिखें सिंह साहब की सरपरस्ती में उन्हें पुनः वापस संप्रेक्षण गृह में पदस्थ कर दिया गया फिलहाल उन्हें लेकर भी तरह तरह की चर्चा है।

भागने के उपदेश्य से की हत्या

इस घटना पर बिलासपुर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि बाल अपचारियों ने भागने के उपदेश्य से चौकीदार के हाँथ पैर और मुंह को कपडे से बाँध कर और लगा दबा कर उसकी हत्या कर दी l बाल अपचारियों में 1 कोरबा और 3 रायगढ़ से थे l जिसमे से एक हत्या के आरोप में सज़ा काट रहा था l जो अक्टूबर में 18 वर्ष का हो जायेगा l बाल अपचारियों को पकड़ने के बाद बालिग़ होते ही उसे सेंट्रल जेल में भेज देंगेl 

एसएसपी ने कहा कि अगर मृतक के परिजनों को किसी और पर भी शक हैं तो वे शिकायत में बता सकते हैं , उस पर भी जांच की जाएगी l कानून के प्रावधानों के अनुसार पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह के अंदर नहीं जा सकती हैं , केवल बाहर ही पेट्रोलिंग करती हैं l  

 

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग