भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार

भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार

सक्ती : डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार यात्री बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उस पर सवार तीनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे थे। हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

भजन गाने निकले थे तीनों, रास्ते में काल बनकर आई बस

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्राम दर्री निवासी हरिशंकर चौहान (40), मोहरदास बैरागी (55) और शेतकुमार पटेल (62) एक ही बाइक पर सवार होकर सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। तीनों को धार्मिक आयोजन में भजन और गायन की प्रस्तुति देनी थी। तीनों ग्रामीण सक्ती से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास रायपुर से डभरा की ओर जा रही मुस्कान यात्री बस से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोटों के चलते तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Read More क्रिकेट सट्टे की काली कमाई से खड़ी की 25 करोड़ की सल्तनत, हवाला के रास्ते दुबई तक पहुंचा नेटवर्क

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

Read More राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस बस चालक की भूमिका, वाहन की रफ्तार और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।

एक गांव से उठीं तीन अर्थियां, परिवारों में पसरा मातम

एक ही गांव के तीन लोगों की एक साथ मौत की खबर से ग्राम दर्री सहित आसपास के इलाके में मातम पसर गया। तीनों ग्रामीण धार्मिक आयोजन में शामिल होने और भजन गाने के लिए घर से निकले थे। उनके परिजनों को उम्मीद थी कि वे कार्यक्रम से लौटकर आएंगे, लेकिन मौत की खबर ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के बाद बस चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Tags:

Latest News

जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन