तिल्दा से अरबों की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा: लालवानी परिवार की संपत्ति पर जांच की आंच...

तिल्दा से अरबों की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा: लालवानी परिवार की संपत्ति पर जांच की आंच...

RAIPUR/ महादेव सट्टा एप से जुड़े देशव्यापी मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट की कड़ियाँ अब छत्तीसगढ़ के तिल्दा तहसील से भी जुड़ती नज़र आ रही हैं।
गोविन्द लालवानी उर्फ बब्बन लालवानी और नंदलाल लालवानी – दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं… लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि इन दोनों ने इतनी कम उम्र में अरबों की संपत्ति कैसे खड़ी कर ली?

सूत्रों के मुताबिक, इनकी अघोषित बैनामी संपत्तियाँ रायपुर जिले से लेकर मध्यप्रदेश तक फैली हुई हैं।नंदलाल लालवानी की पत्नी कोमल लालवानी, बेटी डिंकी लालवानी, और गोविन्द की पत्नी मान्या लालवानी – इन तीनों के नाम भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है।आरोप है कि इन महिलाओं ने षड़यंत्र के तहत इस मनी लॉन्ड्रिंग ऑपरेशन को संरक्षण दिया, और काले धन को संपत्ति में तब्दील करने में सक्रिय भूमिका निभाई।इनके नाम पर खरीदी गई संपत्तियाँ किस स्रोत से आईं, इसका कोई स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिल पाया है।नंदलाल लालवानी के जबलपुर निवासी भाई, सौतेली माता, और सतना की बहन – इन सबके नाम भी करोड़ों की संपत्ति सामने आई है।यह पूरी कड़ी बताती है कि मनी लॉन्ड्रिंग का ये खेल केवल दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं है…बल्कि इसका नेटवर्क परिवार के हर सदस्य तक फैला हुआ है।अब मांग उठ रही है कि इन सभी पर एफ.आई.आर. दर्ज की जाए,ईडी (ED), सीबीआई (CBI) और एसीबी (ACB) के ज़रिए जांच कर संपत्तियों को जब्त किया जाए, और जहां ज़रूरी हो – बुलडोजर चलाया जाए।इतना ही नहीं… तिल्दा में रहने वाले इनके करीबी 'मेघानी' परिवार की भी जांच की माँग उठ रही है,जिन्हें इस नेटवर्क का सहयोगी माना जा रहा है।ये पूरा मामला सिर्फ सट्टेबाज़ी का नहीं…बल्कि सोच-समझकर रचा गया आर्थिक अपराध है,जिसने तिल्दा जैसे छोटे कस्बे को अपराधगढ़ बना दिया है।अब वक्त है कि सिर्फ सरगनाओं पर नहीं,बल्कि इस पूरे संपत्ति साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने की कार्रवाई की जाए।इस केस की गहराई से जांच, न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश भर में फैले ऐसे डिजिटल अपराध तंत्र पर रोक लगाने का पहला क़दम साबित हो सकता है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो