- Hindi News
- अपराध
- छत्तीसगढ़: राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन की कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
छत्तीसगढ़: राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन की कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
छत्तीसगढ़: राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन की कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
कोंडागांव के पास मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन की कार और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल। सभी की हालत स्थिर, पुलिस जांच जारी। पढ़ें पूरी खबर।
कोंडागांव: कोंडागांव जिले में आज एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन घायल हो गईं। उनकी कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। तीनों घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुई। मोना सेन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फरसागुड़ा जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मोना सेन और दोनों बाइक सवारों को तत्काल फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और मोना सेन तथा अन्य घायलों की कुशलक्षेम ली। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
