आबकारी घोटाले से जुड़े मिथिलेश वर्मा का बलरामपुर-रामानुजगंज तबादला, अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल

आबकारी घोटाले से जुड़े मिथिलेश वर्मा का बलरामपुर-रामानुजगंज तबादला, अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने लोक अभियोजन निदेशालय में पदस्थ कई अधिकारियों कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार उप निदेशक अभियोजन श्री मिथिलेश कुमार वर्मा को बलरामपुर रामानुजगंज जिले में पदस्थ किया गया है। यह आदेश 30 जून 2025 को नया रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी हुआ है। इसमें कुल 29 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। यह नियुक्ति अगले आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी।

               सूत्रों के अनुसार, मिथिलेश वर्मा पर बहुचर्चित आबकारी घोटाले मामले में सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी होने के बावजूद आरोपी अधिकारियों को बिना पेश हुए ही चालान स्वीकार करने और कोई आपत्ति नहीं करने का आरोप है। इस मामले को राष्ट्रीय जगत विजन ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

स्थानांतरित होने वाले अन्य प्रमुख अधिकारियों में दुर्ग की उप निदेशक अभियोजन श्रीमती अनुरेखा सिंह चंदेल को बालोद भेजा गया है। बालोद एसीबी रायपुर और महासमुंद में पदस्थ उप निदेशक अभियोजन श्री प्रेमेन्द्र कुमार वैसवाड़े को खैरागढ़ में गृह मंत्री की निजी स्थापना से संबद्ध किया गया है। संचालनालय लोक अभियोजन नवा रायपुर में पदस्थ उप निदेशक अभियोजन श्रीमती कंचन निर्मलकर को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में नोडल अधिकारी बनाया गया है। सूरजपुर की सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती पदमा साहू को दुर्ग में उप निदेशक अभियोजन का जिम्मा सौंपा गया

Read More रायपुर में बेखौफ हुए बदमाश: 24 घंटे में मिलीं तीन लाशें, 2 की बेरहमी से हत्या... सवालों के घेरे में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम

है।

Read More रतनपुर नगर पंचायत में कुशासन, आदतन अपराधी है अध्यक्ष, नेताओं की धौंस ऐसी कि थानेदार भी ज्वाइन करने से घबरा रहे।

Tags:

Latest News

बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप
1 जुलाई से बदल जाएगा बिजली बिल का नियम: अब देरी के दिनों का ही लगेगा चार्ज, पूरे महीने की पेनल्टी खत्म
काम करते-करते मलबे में दब गए मजदूर! कोलकाता गोदाम हादसे में कई मौतें, 40 लोग मलबे में फंसे, राहत-बचाव अभियान जारी
15 साल बाद फिर खुली घोटाले की फाइल! ACB की दबिश से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा! फर्नेस से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आए तीन मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल!
रायपुर में विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, ESIC अस्पताल के पास दूसरी बार हुई ऐसी घटना, जांच में जुटी पुलिस
डिटर्जेंट बनाने के नाम पर किराए पर लिया गोदाम, अंदर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री; भारी मात्रा में माल जब्त
किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही, काचरंग नाले में उफान से टूटीं सड़कें, बगीचों में घुसा मलबा
महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर खतरा! 20 हजार महिलाओं का e-KYC अधूरा, 30 जून आखिरी मौका
क्या छत्तीसगढ़ बना सुरक्षित ठिकाना? संदिग्ध बांग्लादेशी नेटवर्क पर एजेंसियों की नजर
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल! बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप
सियासी गलियारों में मची हलचल: सीएम साय, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली, क्या होने वाली है मंत्रिमंडल की सर्जरी ?