जयपुर में छुप कर शादी कर रहा था महादेव सट्टा ऐप मामले का आरोपी, अधिकारी पहुंचे तो फेरे छोड़कर भागा, फिर ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

जयपुर में छुप कर शादी कर रहा था महादेव सट्टा ऐप मामले का आरोपी, अधिकारी पहुंचे तो फेरे छोड़कर भागा, फिर ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

जयपुर में छुप कर शादी कर रहा था महादेव सट्टा ऐप मामले का आरोपी, अधिकारी पहुंचे तो फेरे छोड़कर भागा, फिर ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

जयपुर के फेयर माउंट होटल में रायपुर ED की छापेमारी, महादेव बेटिंग ऐप के लाइजनर सौरभ आहूजा शादी छोड़कर फरार, कई गिरफ्तार, पूछताछ जारी।

जयपुर के आलीशान फेयर माउंट होटल में रायपुर ED की टीम ने छापेमारी की। होटल में महादेव बेटिंग ऐप के लाइजनर सौरभ आहूजा शादी कर रहा था, जिसमें बॉलीवुड कलाकार समेत सैकड़ों मेहमान जुटे थे। ED रेड की भनक सौरभ को जैसे लगी, वह मंडप और दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने एक कारोबारी को दिल्ली से, जबकि सौरभ के सहयोगी प्रणवेंद्र समेत 3 को जयपुर से गिरफ्तार किया है। ED की टीम ने सट्टा  सिंडिकेट के लोगों के मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं। 4 जुलाई को सभी रायपुर ED दफ्तर में पेश होंगे। सभी को समन जारी किया गया है।

ED के मुताबिक शादी में भिलाई से लगभग 100 खास मेहमान जयपुर पहुंचे थे। इनमें राइस मिलर्स, मेडिकल स्टोर संचालक, सराफा और ऑयल कारोबारी शामिल थे। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सौरभ की शादी में आए मेहमानों से, दुल्हन और वर-वधू पक्ष से भी पूछताछ की।

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

ED सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी के लिए जयपुर के होटल के 120 कमरे बुक किए गए थे। हर कमरे एक रात का किराया 20 हजार रुपए है। 3 दिनों तक सभी कमरे बुक रहे। इंडियन और विदेशी डिश मेहमानों को परोसी गई।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त