शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को हाईकोर्ट से मिली जमानत

शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को हाईकोर्ट से मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनके बेटे चैतन्य बघेल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य को पिछले साल 18 जुलाई 2025 को दुर्ग-भिलाई से गिरफ्तार किया था। करीब पांच महीने से ज्यादा समय जेल में बिताने के बाद अब वे बाहर आएंगे।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस फैसले का स्वागत किया है। सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि हमें पहले से ही इस बात का भरोसा था कि कोर्ट से न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन उसे हराया नहीं जा सकता। कांग्रेस नेता के मुताबिक यह पार्टी और बघेल परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है।

ईडी लगाए हैं ये आरोप

प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले को 3200 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला बता रहा है। जांच एजेंसी का दावा है कि इस खेल में चैतन्य बघेल की भूमिका अहम थी और उन पर लगभग 20 करोड़ रुपए के लेनदेन का आरोप है। ईडी ने कोर्ट को बताया था कि इस घोटाले में सीएम दफ्तर की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया और कारोबारी अनवर ढेबर के साथ कई बड़े अफसर भी शामिल रहे हैं। जांच के दौरान ईडी ने 26 दिसंबर 2025 को कोर्ट में करीब 29 हजार 800 पन्नों की भारी-भरकम चार्जशीट पेश की थी।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

सौम्या चौरसिया अब भी जेल में

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

इस मामले में एक और बड़ा नाम सौम्या चौरसिया का है। ईडी ने उन्हें इस घोटाले की मुख्य कड़ी और बिचौलिया माना है। सौम्या पहले दूसरे मामले में जमानत पर थीं लेकिन 17 दिसंबर 2025 को आबकारी घोटाले में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वे जेल में ही हैं।

 

Tags:

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल