झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.30 लाख जाली नोट के साथ छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.30 लाख जाली नोट के साथ छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.30 लाख जाली नोट के साथ छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.30 लाख रुपये के जाली नोट के साथ छत्तीसगढ़ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आर्टिका कार, असली नकदी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया है।

रायडीह (गुमला): एक लाख तीस हजार रुपए जाली नोट के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से एक आर्टिका कार, 2500 रुपए असली नोट, एक काले रंग का बैग और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. तीनों तस्कर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है। गुमला जिले के रायडीह थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा ने यह जानकारी दी.

चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा ने बताया कि गुमला के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के जसपुर से एक आर्टिका कार में कुछ लोग जाली नोट लेकर झारखंड की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया. रायडीह थाना के सामने जांच अभियान चलाया जाने लगा. कुछ समय बीतने के बाद वह कार आती दिखी. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया. कार ड्राइवर ने पुलिस देखकर कार भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो कार में रखे काले बैग से पांच सौ के 260 नोट बरामद हुए. सभी जाली नोट थे.

जाली नोटों की बरामदगी के साथ तस्करों की तलाशी ली गयी. 2500 रुपए असली नोट और दो मोबाइल बरामद हुए. कुल तीन तस्करों सुधन राम यादव (पिता भोकता राम यादव, ग्राम झारमुंडा, थाना तुमला, जिला जसपुर), गोस्वामी चौहान (पिता-पिछारु राम, ग्राम गोरिया, थाना नारायणपुर, जिला-जसपुर)और दिलीप कुमार (पिता-हुटा राम, ग्राम गोरिया, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद इन तीनों को जेल भेज दिया गया.

Read More बिलासपुर आबकारी दफ्तर: बाबू ने मातहतों को बनाया वसूली एजेंट परेशान कर्मचारियों ने पीएमओ को भेजी शिकायत कहा हम छोटी कर्मचारी हमे बचा लो...

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा