जांजगीर-चांपा: दिनदहाड़े ATM में लूट की वारदात, कैश डालने गई बैंक कर्मचारियों से 50 हजार ले उड़ा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस....

जांजगीर-चांपा: दिनदहाड़े ATM में लूट की वारदात, कैश डालने गई बैंक कर्मचारियों से 50 हजार ले उड़ा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस....

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी माता चौक स्थित PNB एटीएम में कैश डालने गई दो महिला बैंक कर्मचारियों से एक नकाबपोश बदमाश ने 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिला कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे एटीएम में नकदी डालने पहुंची थीं। उनके पास कुल 8 लाख 50 हजार रुपये थे, जिनमें से 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम मशीन में डालकर वे उसे लॉक कर चुकी थीं। इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी एटीएम बूथ में दाखिल हुआ।25651

आरोपी ने महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे छिड़ककर उन्हें असहाय कर दिया और शेष 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

फिलहाल, पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच