बालोद के मेढ़की में नया नियम: चुगली पकड़ी गई तो 5,000 फाइन, विवाद के बाद ग्रामसभा ने कसा शिकंजा, पहले से शराब बेचने-पीने पर 10 हजार फाइन

बालोद के मेढ़की में नया नियम: चुगली पकड़ी गई तो 5,000 फाइन, विवाद के बाद ग्रामसभा ने कसा शिकंजा, पहले से शराब बेचने-पीने पर 10 हजार फाइन

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मेढ़की गांव में ग्रामसभा ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सख्त निर्णय लिया है। अब गांव में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक या निजी तौर पर चुगली करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

विवाद के बाद लिया गया फैसला
जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित मेढ़की गांव में कुछ सप्ताह पहले आपसी चुगली को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई थी। चौक-चौराहों पर की गई टिप्पणियों और आरोप-प्रत्यारोप के कारण माहौल बिगड़ने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक बुलाई और चर्चा के बाद निष्कर्ष निकाला कि चुगली ही विवादों की मुख्य वजह है। ग्रामसभा ने निर्णय लिया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों पर 5,000 रुपये का दंड लगाया जाएगा।comp-145_1771650859

शराब पर पहले से सख्ती
गांव में शराब को लेकर पहले से कड़े नियम लागू हैं। शराब बेचने या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 10,000 रुपये का जुर्माना निर्धारित है। अब धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पीकर शामिल होने वालों पर भी 5,000 रुपये का दंड लगाने का फैसला किया गया है। जुर्माने की राशि गांव के जनहित और विकास कार्यों में खर्च की जाती है। नियमों की समीक्षा के लिए ग्रामीण हर महीने बैठक भी करते हैं।comp-147_1771650867

Read More घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल

ग्राम प्रतिनिधियों का बयान
सरपंच मंजूलता परस साहू, ग्राम पटेल होरी लाल गजपाल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय गांव में शांति, भाईचारा और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उनका कहना है कि कुछ लोगों की चुगली के कारण गांव का वातावरण प्रभावित हो रहा था, जिसे रोकना जरूरी था।comp-146_1771650878

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

प्रशासन की प्रतिक्रिया
बालोद के अपर कलेक्टर अजय किशोर ने कहा कि ग्रामीणों ने गांव की बेहतरी और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया होगा। यह ग्राम समिति का आंतरिक फैसला है, जिस पर प्रशासन कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। ग्रामसभा का यह कदम ग्रामीण स्वशासन और सामाजिक अनुशासन का उदाहरण माना जा रहा है, हालांकि इसके कानूनी पहलुओं पर चर्चा की संभावना भी जताई जा रही है।

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई