जांजगीर: धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धर्मांतरण का दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर: धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धर्मांतरण का दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और आम लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अकलतरा क्षेत्र में दर्ज मामले के तहत की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया है।

मामला थाना अकलतरा क्षेत्र के तरौद वार्ड क्रमांक 20 का है, जहां 28 दिसंबर को दो व्यक्ति कथित तौर पर स्थानीय लोगों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान दोनों आरोपियों द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अकलतरा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजू दांडेकर (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लीमाही गांव के निवासी हैं और थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, दूसरे आरोपी मोती सिंह (उम्र 39 वर्ष) हैं, जो किरारी गांव के निवासी हैं और थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच