छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में बड़ा एक्शन: आबकारी उपायुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर गिरफ्तार, अवैध भुगतान और कमीशनखोरी के आरोपों की जांच तेज

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में बड़ा एक्शन: आबकारी उपायुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर गिरफ्तार, अवैध भुगतान और कमीशनखोरी के आरोपों की जांच तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए आबकारी उपायुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। Economic Offences Wing (EOW) ने विस्तृत जांच के बाद यह कार्रवाई की है। यह मामला पहले से ही राज्य की प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण की कड़ी तब जुड़ी जब Enforcement Directorate (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने 29 नवंबर 2023 को तीन व्यक्तियों से 28.8 लाख रुपये जब्त किए और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जानकारी EOW को प्रेषित की। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की है।

जांच के दौरान यह सामने आया कि Chhattisgarh State Marketing Corporation Limited (CSMCL) से जुड़े कुछ अधिकारियों द्वारा कथित रूप से संबद्ध मैनपावर एजेंसियों को अनियमित और अवैध भुगतान किए जा रहे थे। आरोप है कि इन भुगतानों के बदले एक निश्चित प्रतिशत कमीशन लिया जाता था। जांच एजेंसी वित्तीय लेन-देन, भुगतान स्वीकृति प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Read More Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव

EOW अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि जांच के दायरे में अन्य नाम भी आ सकते हैं। फिलहाल, मामला न्यायिक प्रक्रिया में है और जांच जारी है।

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

Latest News

RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार
Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक
Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख
CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?
Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा
Balod Acid Attack: स्कार्फ ने बचाया युवती का चेहरा, दाहिनी आंख पर तेजाब का गंभीर असर; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!
महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान
इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख
Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में थमा सफर; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई