क्या सौम्या चौरसिया का राजदार है दीपक टंडन भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कहा दीपक और सौम्या के रिश्तों की हो जांच 

क्या सौम्या चौरसिया का राजदार है दीपक टंडन भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कहा दीपक और सौम्या के रिश्तों की हो जांच 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीएसपी कल्पना वर्मा और दीपक टंडन विवाद अब सियासी गलियारों से होते हुए भ्रष्टाचार के बड़े दलदल की ओर मुड़ गया है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने इस मामले में बड़ा धमाका करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया और दीपक टंडन के रिश्तों की जांच की मांग उठा दी है। नेशनल जगत विजन के खुलासे के बाद राधिका खेड़ा ने आरोप लगाया है कि कोयला और शराब घोटाले की मुख्य आरोपी सौम्या चौरसिया से दीपक टंडन के गहरे ताल्लुक रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि एक मामूली फोटोफ्रेम की दुकान चलाने वाला शख्स आखिर चंद सालों में करोड़ों का मालिक कैसे बन गया और उसकी पहुंच जेल के भीतर बंद रसूखदारों तक कैसे हुई।

जेल की मुलाकातों का रहस्य क्या....

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने मीडिया से चर्चा के दौरान सवाल उठाया कि आखिर दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को जेल में बंद सौम्या चौरसिया से मिलने की इजाजत किसने और क्यों दी। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि दीपक टंडन कई बार जेल जाकर घोटाले के आरोपियों से गुपचुप मुलाकात करता था। राधिका खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि यह कोई सामान्य मुलाकात नहीं बल्कि पुराने हिसाब-किताब का हिस्सा हो सकती है। हालांकि इन मुलाकातों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड अब तक सामने नहीं आया है लेकिन कड़ियां जुड़ती दिख रही हैं।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

करोड़ों की संपत्ति और लक्ष्य इंटरप्राइजेस पर भी सवाल

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

राधिका खेड़ा ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से अपील की है कि ईडी एसीबी और ईओडब्ल्यू को अब दीपक टंडन के एंगल से भी घोटालों की फाइलें खोलनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि दीपक की कंपनी लक्ष्य इंटरप्राइजेस के पास पैसा कहां से आ रहा था और वह होटल वेल्कम श्री जैसे महंगे सौदे करने की हिम्मत कैसे जुटा पाया। खेड़ा ने भ्रष्टाचार की जांच कर रही टीमों से कहा कि उन्हें यह पता लगाना चाहिए कि क्या दीपक टंडन पिछली सरकार के काले धन को सफेद करने का जरिया तो नहीं था।इस पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। एक तरफ पुलिस अफसर का पारिवारिक विवाद है तो दूसरी तरफ करोड़ों के घोटाले की आंच है। राधिका खेड़ा का कहना है कि अगर ईमानदारी से जांच हुई तो दीपक टंडन के जरिए कई सफेदपोश चेहरों से नकाब उतर जाएगा।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार