NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। यह दुर्घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारागांव के पास सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई।

तीर्थयात्रा के दौरान हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी। बस में दुर्ग और रायपुर से आए करीब 30 से 40 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश यात्री रायपुर के बताए जा रहे हैं। भानपुरी के पास पहुंचते ही बस अचानक बेकाबू हो गई, हाईवे से नीचे उतर गई और सीधे एक पेड़ से टकरा गई।

असिस्टेंट युवक की मौत
हादसे में तारकेश्वर साहू (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वह राजनांदगांव जिले का निवासी था और बस में असिस्टेंट के रूप में कार्यरत था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

घायलों को जगदलपुर रेफर
हादसे के बाद यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना मिलते ही भानपुरी थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बाकी यात्रियों को पुलिस वाहन से भानपुरी थाना ले जाया गया, जहां उनके ठहरने और आगे की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच