NPS में ‘फर्जी मौत’ का खेल: 1.19 करोड़ की ठगी का खुलासा, ऑनलाइन सेंटर संचालक गिरफ्तार

NPS में ‘फर्जी मौत’ का खेल: 1.19 करोड़ की ठगी का खुलासा, ऑनलाइन सेंटर संचालक गिरफ्तार

 

दुर्ग। राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) से जुड़ी एक संगठित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें खाताधारकों को दस्तावेजों में मृत दर्शाकर लगभग 1.19 करोड़ रुपये की राशि निकाल ली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

बैंक प्रबंधन की शिकायत से खुला राज
झारखंड के बोकारो स्थित HDFC बैंक के प्रबंधक ने पाटन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि NPS खातों में फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर बड़ी रकम निकाली गई है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिन लोगों को दस्तावेजों में मृत बताया गया, वे वास्तविकता में जीवित पाए गए।

Read More पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल

ऑनलाइन सेवा केंद्र से तैयार होते थे जाली दस्तावेज
जांच के दौरान सामने आया कि दुर्ग में संचालित एक ऑनलाइन सेवा केंद्र के जरिए यह पूरा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। संचालक राजेश कन्नौजिया ग्राहकों से आधार, पैन और बैंक से संबंधित दस्तावेज एकत्र कर जाली मृत्यु प्रमाण और अन्य कागजात तैयार करता था। इसके बाद उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकाल ली जाती थी। पुलिस के अनुसार, इस ठगी का निशाना मुख्यतः सेवानिवृत्त कर्मचारी बनाए गए। कई दावों में संदिग्ध पते, अमान्य QR कोड और बैंक खातों में असामान्य लेन-देन जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

पूर्व बीमा कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध
प्रकरण में HDFC लाइफ के एक पूर्व कर्मचारी राजेश ठाकुर की भूमिका भी जांच के दायरे में है। आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जाली दस्तावेज अपलोड किए और दावों का गलत सत्यापन किया, जिससे फर्जी भुगतान संभव हो सका।

जांच जारी, नेटवर्क की तलाश
पुलिस अब इस संगठित नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगाल रही है। डिजिटल साक्ष्यों और बैंकिंग लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वित्तीय दस्तावेज किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या केंद्र को साझा करते समय सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

 

Latest News

Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान
सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू
Navratri 2026: हाथी से आएंगी मां दुर्गा, लेकिन किस वाहन से होगी विदाई? जानें क्या कहती है धार्मिक मान्यता
सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर
मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता
कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप
मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात
पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल
CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद
टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग
एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला