रायपुर में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार: पंजाब से लाकर छत्तीसगढ़ में बेचते थे ड्रग्स, ढाई लाख की हेरोइन जब्त

रायपुर में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार: पंजाब से लाकर छत्तीसगढ़ में बेचते थे ड्रग्स, ढाई लाख की हेरोइन जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पंजाब का रहने वाला 42 वर्षीय राकेश कुमार है, जो पंजाब से हेरोइन मंगाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। दूसरा आरोपी 40 वर्षीय हरभजन सिंह रायपुर का निवासी है। दोनों आरोपी साथ मिलकर ड्रग्स का व्यापार कर रहे थे।

25.27 ग्राम हेरोइन बरामद, कीमत 2.67 लाख रुपए
16 जनवरी 2026 को थाना आमानाका को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बायपास, बिलासपुर रोड स्थित वीर सिंह चाय ठेला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध नशीली सामग्री के साथ खड़े हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।8s510y_1768622821

तलाशी के दौरान

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

  • राकेश कुमार के पास 15.32 ग्राम हेरोइन बरामद
  • हरभजन सिंह के पास 9.95 ग्राम हेरोइन बरामद

कुल जप्त हेरोइन की मात्रा 25.27 ग्राम, जिसकी कीमत 2 लाख 67 हजार 700 रुपए आंकी गई। आरोपियों से बाइक भी जब्त की गई।

Read More QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक

3jl57b_1768622945पुलिस का बयान
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई। उन्होंने कहा कि हेरोइन सप्लाई करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।j2vzbx_1768622876

पूर्व रिकॉर्ड और तस्करी नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार पहले भी अपराधिक घटनाओं में शामिल पाया गया है। आरोपियों का नेटवर्क पंजाब से रायपुर तक फैला हुआ था।

2025 में बड़ी सफलता: 2.81 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त
रायपुर पुलिस ने बताया कि साल 2025 में ऑपरेशन निश्चय के तहत 2.81 करोड़ से ज्यादा की नशीली सामग्री जब्त की गई। इसमें गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर, हेरोइन, चरस, एमडीएमए, नशीली टैबलेट, सिरप और कोकीन जैसी विभिन्न ड्रग्स शामिल हैं।

Tags:

Latest News

दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल
CG News: धान खरीदी से पहले बारदानों का संकट! राजनांदगांव में 96 समितियों के लिए जुटाए जाएंगे पुराने बोरे, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद
Raipur News: मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, राव हॉस्पिटल की फायर NOC पर उठे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया केस
सरकारी काम में बाधा, अधिकारियों से अभद्रता के आरोप, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई, व्याख्याता निलंबित