फर्जी रसीदें लेकर प्रेस क्लब का सदस्य बनने निकले थे, हाईकोर्ट ने दिखाई घर की राह; प्रशासन ने भी दावा किया खारिज 

फर्जी रसीदें लेकर प्रेस क्लब का सदस्य बनने निकले थे, हाईकोर्ट ने दिखाई घर की राह; प्रशासन ने भी दावा किया खारिज 

बिलासपुर। प्रेस क्लब की राजनीति में मलाई खाने के चक्कर में पिछले दरवाजे से घुसे कथित पत्रकारों को हाईकोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। फर्जी सदस्यता के सहारे क्लब पर कब्जा करने का सपना देख रहे इन लोगों की याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। दरअसल, साल 2021-23 की पुरानी रसीदें काटकर नए सदस्य बनाने का जो खेल पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली और सचिव दिलीप यादव की जोड़ी ने खेला था, उसकी पोल अब पूरी तरह खुल चुकी है।

बैक डेट की रसीदों ने बिगाड़ा खेल

प्रेस क्लब के गलियारों में चर्चा है कि खुद को पत्रकार बताने वाले कई लोग जेब में रसीदें लेकर इस उम्मीद में घूम रहे थे कि वे चुनाव में वोट डालेंगे। लेकिन मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। कोर्ट की सुनवाई में सामने आया कि सदस्यता देने के नाम पर जो रसीदें बांटी गईं, वे उस कार्यकाल की थीं ही नहीं। यह बिल्कुल वैसा ही था जैसे 2025 में बैठकर 2021 का टिकट कटाना। जस्टिस ने इन जुगाड़ू सदस्यों के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने भी जांच बैठाई और इन रसीदधारी सदस्यों की सूची को कूड़ेदान के हवाले कर दिया।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

रजिस्ट्रार ने भी लगाई थी तगड़ी फटकार

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

इससे पहले रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं भोई साहू (IAS) ने 18 नवंबर को  आदेश जारी किया था। उन्होंने 19 सितंबर को हुई चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह दूषित करार दिया था। रजिस्ट्रार ने पाया कि क्लब ने कोई रिकॉर्ड ही जमा नहीं किया था। नोटिस का जवाब देने के बजाय मनमानी की गई और अवैध सदस्यों के दम पर कुर्सी हथिया ली गई। रजिस्ट्रार साहू ने अधिनियम की धारा 33(ग) का हंटर चलाते हुए निर्वाचित कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

 कलेक्टर ने सहायक पंजीयक ज्ञान प्रकाश साहू को प्रशासक नियुक्त किया है अब क्लब की चाबी प्रशासक के पास है। ज्ञान प्रकाश साहू ने बताया कि अब क्लब की नियमावली के हिसाब से पारदर्शी चुनाव कराए जा रहे है। 
उनका का कहना है कि अब केवल उन्हीं पत्रकारों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा जो वास्तव में पात्रता रखते हैं, न कि अपात्र 

विवाद के मुख्य बिंदु: एक नजर में

फर्जी सदस्यता का जाल: पूर्व अध्यक्ष और सचिव पर आरोप है कि उन्होंने नियम ताक पर रखकर चहेतों को सदस्य बनाया।

रिकॉर्ड में भारी चूक:  एनुअल रिटर्न फाइल नहीं की गई, जो बड़ी लापरवाही है।

अवैध चुनाव: रजिस्ट्रार ने सितंबर में हुए चुनाव को पहले ही गैरकानूनी घोषित कर दिया था।

कोर्ट का डंडा: हाईकोर्ट ने रसीदों की तारीख में हेराफेरी पकड़ी और याचिकाओं को खारिज कर दिया।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच