बिलासपुर में अंगद के पांव की तरह जमे अधीक्षक, 6 साल से एक ही कुर्सी पर राज, कलेक्टर से शिकायत

बिलासपुर में अंगद के पांव की तरह जमे अधीक्षक, 6 साल से एक ही कुर्सी पर राज, कलेक्टर से शिकायत

बिलासपुर। न्यायधानी के भू अभिलेख कार्यालय में एक अधिकारी का रुतबा ऐसा है कि सरकारें बदल गईं लेकिन उसकी कुर्सी नहीं हिली। पिछले छह साल से अधीक्षक खिलेंद्र सिंह यादव यहां अंगद के पांव की तरह जमे हुए हैं। अब इनके खिलाफ कलेक्टर से गंभीर शिकायत की गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि साहब ने शासन की आंखों में धूल झोंकर अपनी कुर्सी बचा रखी है और दफ्तर को वसूली का अड्डा बना दिया है। शिकायत में आरोप है कि पिछली सरकार में उनकी राजनीतिक पकड़ इतनी मजबूत थी कि तमाम शिकायतों के बाद भी उनका बाल बांका नहीं हुआ।

आंखों में धूल झोंकने का खेल

नियम कहता है कि किसी भी अधिकारी को एक ही जगह तीन साल से ज्यादा नहीं रहना चाहिए। लेकिन खिलेंद्र सिंह यादव छह साल से बिलासपुर में ही डटे हैं। शिकायत के मुताबिक जब शासन ने पदस्थापना की जानकारी मांगी तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर दिया। उन्होंने बताया कि वे कुछ महीने पहले ही आए हैं जबकि हकीकत पूरा विभाग जानता है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए शासन को गलत जानकारी भेजना अपने आप में बड़ा अपराध है लेकिन रसूख के आगे नियम भी बौने साबित हो रहे हैं।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

पूर्व कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया था निलंबित

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

यह पहली मर्तबा नहीं है जब श्री यादव पर इस तरह के आरोप लगे हैं । इससे पहले सत्ताधारी दल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी शिकायत की थी। मामला जिला स्तरीय भर्ती में गोपनीय डेटा लीक करने का था। तब तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार ने जांच करवाई और दोषी पाए जाने पर खिलेंद्र यादव को निलंबित कर दिया था। लेकिन सिस्टम का खेल देखिए कि जैसे ही कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला हुआ साहब ने फिर से जुगाड़ लगाया और उसी मलाईदार कुर्सी पर वापस आ गए। निलंबन के बाद भी उसी जगह पोस्टिंग मिलना उनकी ताकत की कहानी का स्पष्ट उदाहरण है। 

Screenshot_20260219_083148_Samsung Notes

साहब की जमीन के खेल में मास्टरी

सूत्र बताते हैं कि राजस्व विभाग में असली खेल यही अधिकारी खेलता हैं। विवादित जमीनों की खरीदी बिक्री पर लगी रोक को हटाने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है। इतना ही नहीं सीमांकन के काम में भी इसका सीधा दखल है। आरोप है कि ये सीमांकन दल पर दबाव डालकर एकतरफा रिपोर्ट बनवाते हैं और इसका ठेका खुद ले लेते हैं। पहले डायवर्सन का काम भी यही देखते थे और मनमाने नियम बनाकर लोगों को परेशान करते थे। बाद में शिकायत होने पर तत्कालीन कलेक्टर ने इनसे यह काम छीनकर तहसीलदारों को दे दिया था।

Screenshot_20260219_090318_Samsung Notes

ट्रांसफर पोस्टिंग और मीडिया से सेटिंग 

पटवारियों और आरआई के तबादलों में भी साहब की दुकान चलती है। शिकायत है कि सीक्रेट लिस्ट पहले ही लीक कर दी जाती है और मनचाही पोस्टिंग के लिए बोली लगती है। चर्चा तो यहां तक है कि शहर के कुछ मीडियाकर्मी भी इस अधिकारी के साथ मिले हुए हैं और मिलकर अपनी दुकान चला रहे हैं। अब गेंद वर्तमान कलेक्टर के पाले में है। देखना होगा कि इस रसूखदार अधिकारी पर कार्रवाई होती है या फिर जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाएगी।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला