शराब घोटाले से सहमी सरकार अब नोट छापने वाली मशीन से बनवा रही होलोग्राम, डुप्लीकेट बनाना नामुमकिन

शराब घोटाले से सहमी सरकार अब नोट छापने वाली मशीन से बनवा रही होलोग्राम, डुप्लीकेट बनाना नामुमकिन

रायपुर। पिछली सरकार में हुए 3200 करोड़ के भारी-भरकम शराब घोटाले ने सिस्टम को इतना डरा दिया है कि अब सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। नकली होलोग्राम के जरिए सरकारी खजाने में जो सेंधमारी हुई थी, उसे रोकने के लिए अब नासिक के उसी प्रेस में शराब के स्टिकर छपवाए जा रहे हैं जहां देश के नोट छपते हैं। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य बन गया है जिसने अपनी शराब की बोतलों को नोटों जैसी सुरक्षा दे दी है। इन नए होलोग्राम में सुरक्षा की 7 परतें हैं, जिन्हें कॉपी करना किसी भी जालसाज के बस की बात नहीं है।

टेंडर का झंझट खत्म अब सीधे केंद्र से डील

पुरानी सरकार के समय होलोग्राम छपवाने के लिए टेंडर निकाले जाते थे। तब आरोप लगे थे कि अफसरों और नेताओं ने मिलकर अपनी पसंदीदा कंपनियों को काम दिलाया और जमकर नकली होलोग्राम खपाए। अब आबकारी विभाग ने इस 'सेटिंग' के खेल को ही जड़ से खत्म कर दिया है। विभाग अब किसी निजी कंपनी के पास जाने के बजाय सीधे केंद्र सरकार की नोट प्रिंटिंग प्रेस को ऑर्डर देता है। जितनी जरूरत होती है, उतनी ही छपाई होती है और सीधा भुगतान किया जाता है। अब बीच में कोई दलाल या बिचौलिया नहीं है जो अपनी मर्जी से जाली स्टिकर छपवा सके।

Read More व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज

 

Read More अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कंपनियां पहले भरती हैं पैसा फिर छपते हैं स्टिकर

 

इस पूरी कवायद में खास बात यह है कि सरकार की जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं हो रहा है। सालाना करीब 75 करोड़ रुपए इन होलोग्राम पर खर्च होते हैं, लेकिन यह रकम शराब की बॉटलिंग करने वाली कंपनियां एडवांस में सरकार के पास जमा करती हैं। इसके बाद सरकार यह पैसा नासिक प्रेस को भेजती है। यानी व्यापारियों के पैसे से ही उनकी बोतलों पर सरकारी पहरा बिठाया जा रहा है। नासिक के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि देशभर में केवल छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है जिसने अपने होलोग्राम के लिए नोटों वाली सुरक्षा तकनीक मांगी है।

 

अफसरों का दावा अब नहीं चलेगी जालसाजी

 

आबकारी विभाग की सचिव और आयुक्त आर संगीता ने बताया कि अभी छपने वाले होलोग्राम की सुरक्षा बेहद अनोखी है। इसका डुप्लीकेट बन ही नहीं सकता। उन्होंने साफ किया कि नासिक के अफसरों ने भी माना है कि किसी और राज्य के होलोग्राम की छपाई उनके यहां नहीं होती। भारत में नोटों की छपाई नासिक, देवास, मैसूर और सालबोनी जैसी चुनिंदा जगहों पर ही होती है, जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी सुरक्षा घेरे में अब छत्तीसगढ़ की शराब के स्टिकर तैयार हो रहे हैं ताकि घोटालेबाजों की दाल फिर कभी न गल सके।

 

घोटाले की चोट से 7 लेयर का कवच

 

शराब घोटाले में नकली होलोग्राम एक बड़ा हथियार था, जिसके जरिए बिना रिकॉर्ड के शराब दुकानों तक पहुंचाई जाती थी। इसे रोकने के लिए ही 7 लेयर सिक्योरिटी वाला सिस्टम लाया गया है। अगर कोई इन स्टिकर्स की नकल करने की कोशिश भी करेगा तो वह पहली ही जांच में पकड़ा जाएगा। शराब की हर बोतल पर अब एक ऐसा यूनिक कोड और सुरक्षा मार्क होगा जिसे केवल सरकारी मशीनें ही पहचान सकेंगी। सरकार को उम्मीद है कि इस सख्ती से राजस्व की चोरी रुकेगी और शराब कारोबार में पारदर्शिता आएगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

आबकारी के बड़े बाबू का शराब मांगने वाला वीडियो वायरल,दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों को धमकाने का आरोप आबकारी के बड़े बाबू का शराब मांगने वाला वीडियो वायरल,दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों को धमकाने का आरोप
स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब
Found Money Astrology: रास्ते में पड़े पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या करना माना जाता है सही
शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प