खबर का असर: शिवराम सिंघारे का पुराना आदेश निरस्त, हटाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय में किया अटैच

खबर का असर: शिवराम सिंघारे का पुराना आदेश निरस्त, हटाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय में किया अटैच

रायपुर। सिकासेर कोडार लिंक योजना की टेंडर प्रक्रिया को लेकर मची खींचतान के बीच जल संसाधन विभाग ने अधीक्षण अभियंता शिवराम सिंघारे को लेकर विभाग द्वारा नया प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। विभाग ने वर्ष 2021 में जारी उनके पुराने आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही सिंघारे को उनके मौजूदा कार्यस्थल से हटाकर प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

प्रमुख अभियंता कार्यालय से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कार्यालयीन आदेश क्रमांक 3317045/छ.ग./2019/8338 दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को निरस्त कर दिया गया है। आदेश में श्री शिवराम सिंघारे, अधीक्षण अभियंता को तत्काल प्रभाव से प्रमुख अभियंता कार्यालय, शिवनाथ भवन, नवा रायपुर में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

यानी विभाग ने उन्हें हटाकर दूसरी जगह अटैच किया है। हालांकि नए आदेश में उनके खिलाफ किसी कार्रवाई या आरोप का उल्लेख नहीं किया गया है।

Read More आयुष्मान की जांच रायपुर तक सिमटी, बिलासपुर में शिकायतों की फाइलें खुलनी बाकी

ये फेरबदल सिकासेर कोडार लिंक योजना की करीब 2549 करोड़ रुपए की निविदा को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आया है। निविदा की शर्तों और कंपनी की पात्रता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मेसर्स ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से हाईकोर्ट के 10 अगस्त 2026 के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की बात कही गई है।

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

मामले में निविदा की वित्तीय शर्त 1.3ए और 1.3बी को लेकर भी सवाल उठे हैं। याचिकाकर्ता पक्ष का आरोप है कि निविदा प्रक्रिया के दौरान शर्तों में बदलाव किया गया। इसी प्रक्रिया में सिंघारे की ओर से ई फाइल पर आपत्ति दर्ज किए जाने का दावा किया गया है।

आरोप है कि ई फाइल में आपत्ति सामने आने के बाद अलग मैनुअल फाइल के जरिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

टेंडर विवाद में कंपनी ने निविदा प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इसमें संबंधित कंपनी की पात्रता, दस्तावेजों और मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच के साथ वित्तीय शर्तों की व्यावहारिक व्याख्या की मांग भी शामिल है।

इसी बीच सिंघारे को लेकर जारी नया विभागीय आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुराने आदेश को निरस्त करने के बाद उन्हें प्रमुख अभियंता कार्यालय में अटैच किया गया है। आदेश में यह व्यवस्था आगामी आदेश तक रखी गई है।

सिकासेर कोडार लिंक योजना की टेंडर प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रीय जगत विजन ने लगातार खबर प्रकाशित की थी। 

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप