छत्तीसगढ़ में पोस्ट ऑफिस में करोड़ों की ठगी का खुलासा, एजेंट गिरफ्तार, 200 से ज्यादा खाताधारक बने शिकार

छत्तीसगढ़ में पोस्ट ऑफिस में करोड़ों की ठगी का खुलासा, एजेंट गिरफ्तार, 200 से ज्यादा खाताधारक बने शिकार

जांजगीर–चांपा: छत्तीसगढ़ के चांपा पोस्ट ऑफिस से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और थाना चांपा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पोस्ट ऑफिस एजेंट दीपक कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर पाँच वर्षों में करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है।

मासिक बचत के नाम पर की गई हेराफेरी
मामले की शिकायत प्रार्थी राजकुमार देवांगन, निवासी चरण नगर चांपा ने दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2018 में उसने पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते खुलवाए थे और हर महीने 1500 रुपये की किस्त एजेंट दीपक देवांगन के माध्यम से जमा करता था। कुल 66,000 रुपये जमा कराने के बावजूद खातों में मात्र 6,900 रुपये ही दर्ज मिले है।

फर्जी एंट्री, जाली हस्ताक्षर और नकली सील का इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि आरोपी ने खाताधारकों के पैसे हड़पने के लिए फर्जी एंट्री, जाली हस्ताक्षर और नकली सील का इस्तेमाल किया। इसी तरीके से उसने लगभग 200 खाताधारकों को शिकार बनाते हुए बीते पाँच वर्षों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

ऑनलाइन सट्टेबाजी में उड़ा दी रकम
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ठगी की रकम ऑनलाइन बेटिंग एप में लगा दी, जहां उसे भारी नुकसान हुआ।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

बड़ी मात्रा में दस्तावेज और खाते जब्त
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से कई अहम सामग्री जब्त की है। इनमें एक मोबाइल फोन, दो फर्जी सिम कार्ड, चार बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, करीब 150 पोस्ट ऑफिस खातों के रिकॉर्ड तथा एजेंट लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं। इन सभी जब्त सामग्रियों के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धोखाधड़ी की इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

जांच जारी, और भी खुलासों की संभावना
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं सभी प्रभावित खाताधारकों के खातों की विस्तृत जांच भी जारी है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच