शिक्षक बनने की आस, सलाखों के पीछे की रात: रायपुर में 120 अभ्यर्थी हिरासत में

शिक्षक बनने की आस, सलाखों के पीछे की रात: रायपुर में 120 अभ्यर्थी हिरासत में

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग कर रहे D.Ed अभ्यर्थियों के आंदोलन ने बुधवार रात नया मोड़ ले लिया है। राजधानी के तूता धरना स्थल से करीब 120 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इनमें लगभग 40 महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि दिनभर के धरने के बाद वे शांतिपूर्ण तरीके से आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, एहतियाती कदम के रूप में उन्हें कुछ दिनों तक न्यायिक अभिरक्षा में रखा जा सकता है।

आंदोलन ने पकड़ा था उग्र रूप
बीते दिनों अभ्यर्थियों ने प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर अंगारों पर चलने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग भी किया गया। इसके बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए सख्त कदम उठाए।

Read More राज्योत्सव में दिखेगा नए छत्तीसगढ़ का चेहरा! ‘नक्सलमुक्त’ से ‘विकसित छत्तीसगढ़’ तक, 1 नवंबर से 3 दिन का महाउत्सव”

क्या है अभ्यर्थियों की मांग?
D.Ed अभ्यर्थी लंबे समय से प्राथमिक शालाओं में सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों से रिक्त पद होने के बावजूद नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं, जिससे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

प्रशासन की ओर से संकेत
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह घटनाक्रम राज्य में शिक्षक भर्ती को लेकर जारी असंतोष और बेरोजगारी के मुद्दे को फिर से केंद्र में ले आया है।

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला