भिलाई स्टील मेडिकल कॉलेज में फर्जी डॉक्टर गिरोह सक्रिय, CBI जांच की सुगबुगाहट.....!

भिलाई स्टील मेडिकल कॉलेज में फर्जी डॉक्टर गिरोह सक्रिय, CBI जांच की सुगबुगाहट.....!

भिलाई/नई दिल्ली। भिलाई स्टील मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा के नाम पर चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एमबीबीएस डॉक्टरों को विशेषज्ञ (एमडी/एमएस) बताकर नौकरी देने और नकली कागजों के दम पर कॉलेज की मान्यता बचाने का बड़ा खेल उजागर हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) स्टूडेंट विंग छत्तीसगढ़ की शिकायत पर यह मामला चीफ विजिलेंस ऑफिसर के कार्यालय से सीबीआई को जांच के लिए भेज दिया गया है। यह लीगल शिकंजा अब कॉलेज के चेयरमैन, निजी सलाहकार पल्लवी सिंगोटे और डीन डॉ. प्रकाश बकोड़े पर कसता दिख रहा है, जिन पर फर्जी भर्ती का आरोप है।

मान्यता बचाने के लिए चलता था डॉक्टर ऑन डिमांड खेल

शिकायत के अनुसार कॉलेज में पढ़ाने वाले डॉक्टर नियमित नहीं होते हैं। लेकिन, जब भी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की टीम निरीक्षण के लिए आने वाली होती है, तो आनन-फानन में दो-चार दिन के लिए बाहरी डॉक्टरों को बुलाया जाता था। इन डॉक्टरों की पूरे साल की फर्जी हाजिरी लगा दी जाती थी, ताकि निरीक्षण टीम को लगे कि कॉलेज में पर्याप्त विशेषज्ञ फैकल्टी मौजूद है। इस तरह से कॉलेज हर साल आसानी से अपनी मान्यता बचा लेता था और मरीजों की जान से खिलवाड़ जारी रहता था।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ में पहले भी हो चुका है ऐसा फर्जीवाड़ा...

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने बताया कि रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, शंकराचार्य समूह और साइंस कॉलेज भिलाई जैसे संस्थानों में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा पहले पकड़ा जा चुका है। आरोप है कि भिलाई स्टील मेडिकल कॉलेज में भी वही गफलत चल रही है—यानी फर्जी कागज, फर्जी विशेषज्ञ और फर्जी हाजिरी का संगठित गिरोह।

जांच रोकने के लिए किसने दबाई फाइल?

जानकारी ये भी है कि इस पूरे मामले के पक्के दस्तावेज और सबूत संबंधित विभागों के पास मौजूद थे, फिर भी मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सूत्रों के अनुसार, शिकायत में सीधे-सीधे आरोप लगाया गया है कि राज्य के कुछ अधिकारी शिकायत फाइल दबाकर बैठे रहे। इससे प्रश्न उठ रहा है कि ये बाबूशाही के रखवाले आखिर किसकी और किस कीमत पर रक्षा कर रहे थे, जिसने जांच को इतने समय तक रोके रखा।

चूंकि यह मामला मेडिकल शिक्षा की पवित्रता, मरीजों की सुरक्षा और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की पूरी प्रक्रिया से जुड़ा है, इसलिए इसे बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मामला अब सीबीआई के पास पहुंच चुका है और जल्द ही इस पर शुरुआती जांच शुरू हो सकती है। इस बड़े फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद राज्य के बाकी मेडिकल कॉलेजों की निगरानी व्यवस्था पर भी उंगलियां उठने लगी हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार