ED का सोना तस्करी सिंडिकेट पर शिकंजा रायपुर में ₹3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ED का सोना तस्करी सिंडिकेट पर शिकंजा रायपुर में ₹3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय ईडी की रायपुर इकाई ने सोना तस्करी से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा कसा है। ईडी ने इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की करीब 3.76 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इन संपत्तियों में बैंक खाते फ्लैट और जमीनें शामिल हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम पीएमएलए 2002 के तहत की गई है। ईडी ने यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय डीआरआई द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर शुरू की थी। डीआरआई ने इस मामले में तस्करी कर सोना लाने वाले वाहकों को पकड़ा था। यह सोना विदेशी मूल का था जिसे अवैध तरीके से भारत लाकर रायपुर में खपत के लिए भेजा जा रहा था। इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की बताया गया है।

                       ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि सचिन केदार विजय बैद के निर्देशों पर कोलकाता से रायपुर दुर्ग राजनांदगांव नागपुर और मुंबई तक विदेशी सोने की तस्करी कर रहा था। यह सोना भारत बांग्लादेश सीमा के जरिए भारत लाया जाता था। इसके बाद इसे रायपुर के कई नामचीन ज्वेलर्स को बेचा जाता था। जिन ज्वेलर्स को यह सोना बेचा गया उनमें सुनील कुमार जैन सहेली ज्वेलर्स प्रकाश सांखला नवकार ज्वेलर्स सुमीत ज्वेलर्स पुरुषोत्तम कवले सागर ज्वेलर्स और धीरेज बैद शामिल हैं।

               जांच एजेंसी के अनुसार इस मामले में तस्करी किए गए विदेशी सोने और चांदी के रूप में कुल 260.97 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का अनुमान है। ईडी अब तक इस केस में कुल 64.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त या कुर्क कर चुकी है। यह कार्रवाई अवैध सोने के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। ईडी लगातार ऐसे सिंडिकेट पर नजर रख रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More भगवान शिव-राम पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, Instagram यूजर के खिलाफ FIR; शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा