बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान चलाकर 300 से अधिक संदिग्धों को खंगाला, दर्जनों गुंडा बदमाश भी पुलिस गिरफ्त में पत्रकार


बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के विशेष निर्देशों पर शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बिलासपुर पुलिस टीम ने आज एक व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की गहन पड़ताल की गई और 20 से अधिक गुंडा बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के विशेष निर्देशों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कानून व्यवस्था का बेहतर संचालन के मद्देनजर आपराधिक तत्वों पर पुलिस टीम प्रभावी कदम उठाते हुए करीब 300 से अधिक संदिग्धों का पड़ताल किया। इस दौरान 20 से अधिक गुंडा बदमाशों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में जगह जगह दबिश दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से गुंडे-बदमाशों और बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग किया गया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अधिकांश संदेही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मिदनापुर जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिलासपुर आए व्यक्तियों से गहन पूछताछ को अंजाम दिया गया। सभी का आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल ICJS पोर्टल के माध्यम से किया गया।
सभी संदेहियों का फिंगरप्रिंट्स लेकर डाटाबेस से मिलान किया गया। उचित दस्तावेज नहीं पाए जाने वालों को कब्जे में लिया गया। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी के अलावा अपराध में शामिल वालों पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि बिलासपुर पुलिस जन सुरक्षा के प्रति संकल्पित है और किसी भी गुंडा-बदमाश या आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। सभी थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को गंभीरता से लेने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस के सक्रिय प्रयासों का हिस्सा है, जिससे अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

लेखक के विषय में

More News

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, अयोध्या में अंतिम दर्शन की तैयारी

राज्य