एमडी में दाखिले का झांसा, डॉक्टर पिता से 1.29 करोड़ की ठगी, घर गिरवी रख जुटाई थी रकम

एमडी में दाखिले का झांसा, डॉक्टर पिता से 1.29 करोड़ की ठगी, घर गिरवी रख जुटाई थी रकम

बिलासपुर : मेडिकल पीजी में दाखिले की चाहत एक पिता को ऐसी ठगी के जाल में ले गई कि बेटे के भविष्य के लिए उसने अपनी जिंदगीभर की कमाई ही नहीं, बल्कि घर तक दांव पर लगा दिया। एमडी की सीट दिलाने का भरोसा देकर ठग गिरोह ने एमबीबीएस डॉक्टर के 55 वर्षीय पिता से 1 करोड़ 29 लाख 37 हजार रुपए ऐंठ लिए। रकम जुटाने के लिए पिता ने एजुकेशन लोन लिया और अपना मकान तक गिरवी रख दिया। बदले में आरोपियों ने फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमाया और करीब दो साल तक एडमिशन का सपना दिखाकर उन्हें दौड़ाते रहे।

इस मामले में गिरोह ने सिर्फ एक परिवार को निशाना नहीं बनाया। एक अन्य डॉक्टर को भी पीजी में दाखिले का भरोसा देकर 1 करोड़ 45 लाख 33 हजार रुपए ठग लिए। दोनों मामलों में ठगी की रकम करोड़ों में पहुंच गई है। पीड़ित पिता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित सात धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों के ठिकानों और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

जीरो परसेंटाइल की पात्रता को बनाया ठगी का हथियार

Read More गोल्डी बराड़ पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा: कनाडा की मोस्ट वांटेड सूची में नंबर-1, गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम

पीड़ित के अनुसार उनका बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2023 में नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुआ था। इसी दौरान नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से जीरो परसेंटाइल पर एडमिशन की पात्रता घोषित किए जाने के बाद बेटे ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। गिरोह ने इसी मौके का फायदा उठाया। अक्टूबर 2023 में एक आरोपी ने पिता से संपर्क कर एमडी रेडियोलॉजी या मेडिसिन में सीट दिलाने का दावा किया। शुरुआत में ढाई करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही गई, लेकिन बातचीत के बाद सौदा 2.30 करोड़ रुपए में तय हुआ।

Read More भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार

व्हाट्सएप पर भेजा फर्जी अलॉटमेंट लेटर, मैंगलोर बुलाया

आरोपियों ने पिता का भरोसा जीतने के लिए बाकायदा एडमिशन प्रक्रिया का नाटक रचा। व्हाट्सएप पर 3.54 लाख रुपए फीस जमा होने का फर्जी अलॉटमेंट लेटर भेजा गया। साथ ही बेटे को मैंगलोर के एक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। बेटे के भविष्य की उम्मीद लेकर पिता उसके साथ मैंगलोर पहुंच गए, लेकिन वहां पहुंचने पर कहानी बदल गई। गिरोह के दूसरे सदस्य ने सीट उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाया और उन्हें सीधे बेंगलुरु ले गया।

खुद को डॉक्टर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार बताकर जमाया भरोसा

बेंगलुरु में पिता-पुत्र की मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से कराई गई, जिसने खुद को डॉक्टर और यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार बताया। मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े लोगों का हवाला देकर आरोपियों ने ऐसा माहौल बनाया कि पिता को उनकी बातों पर भरोसा हो गया। इसी भरोसे के बीच अलग-अलग किस्तों में मोटी रकम वसूली जाती रही। बेटे को एमडी की सीट मिलने की उम्मीद में पिता पैसे जुटाते रहे, लेकिन दाखिले का वादा कभी पूरा नहीं हुआ।

दूसरे डॉक्टर से भी 1.45 करोड़ की ठगी 

पुलिस शिकायत में सामने आया है कि इसी गिरोह ने पीड़ित के परिचित रिंग रोड निवासी एक अन्य डॉक्टर को भी निशाना बनाया। उसे भी मेडिकल पीजी में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया गया और आरोपियों ने 1 करोड़ 45 लाख 33 हजार रुपए ठग लिए। इस तरह दोनों पीड़ितों से कुल 2 करोड़ 74 लाख 70 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दोनों ही डॉक्टर परिवार अब अपनी रकम वापस पाने के लिए परेशान हैं।

दो साल तक चक्कर काटता रहा पिता, अब पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

बेटे को एमडी में दाखिला दिलाने के लिए कर्ज लेने और घर गिरवी रखने वाला पिता करीब दो साल तक आरोपियों से अपनी रकम वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठा रहा। हर बार उसे भरोसा दिया गया, लेकिन न सीट मिली और न ही पैसे वापस हुए। आखिरकार थक-हारकर उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ सात धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपियों की भूमिका, पैसों के लेन-देन और दूसरे संभावित पीड़ितों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

आठ साल पहले भी हुआ था एडमिशन ठगी का मामला

शहर में मेडिकल एडमिशन के नाम पर ठगी का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2013 में एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी का एक मामला वर्ष 2018 में दर्ज हुआ था। इसके बावजूद आठ साल तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगे थे। मामले में 12 पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया गया था।

Tags:

Latest News

PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ
सुलभ शौचालय के केयरटेकर पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की लूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगाई आग
रायपुर में बैंक पहुंची महिला के पास मिले 50 रुपये के 25 नकली नोट, 12,350 रुपये जमा कराने आई थी आरोपी
मकान बना आग का गोला, धुएं से खुली नींद तो सामने दिखीं लपटें, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची परिवार की जान
आसनसोल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, प्रताप दास के पैर में लगी गोली, लाइव वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 59 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी
एमडी में दाखिले का झांसा, डॉक्टर पिता से 1.29 करोड़ की ठगी, घर गिरवी रख जुटाई थी रकम
रायपुर, भिलाई और धमतरी में ED की दबिश, सुबह 6 बजे से दस्तावेजों की जांच....
मिलने बुलाया, फिर मां को फोन पर बताई मारपीट की बात... कुछ घंटे बाद 17 साल की आरुषि की मौत, युवक पर हत्या का आरोप
NEET पास कर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, दो विषयों में बैक ने तोड़ दिया हौसला, पीजी के कमरे में मिला एमबीबीएस छात्र का शव
कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज