मिलने बुलाया, फिर मां को फोन पर बताई मारपीट की बात... कुछ घंटे बाद 17 साल की आरुषि की मौत, युवक पर हत्या का आरोप

मिलने बुलाया, फिर मां को फोन पर बताई मारपीट की बात... कुछ घंटे बाद 17 साल की आरुषि की मौत, युवक पर हत्या का आरोप

बिलासपुर : न्यायधानी में 17 साल की एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं। मां का आरोप है कि मोहल्ले के युवक ने पहले मैसेज कर बेटी को मिलने बुलाया, फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान बेटी ने फोन पर रोते हुए मां को अपनी आपबीती भी बताई थी। लेकिन कुछ घंटे बाद मां को बेटी की मौत की खबर मिली। युवक ने पहले अस्पताल में भर्ती कराने और फिर फांसी लगाने की बात कही। इधर, बेटी का शव देखने के बाद मां ने युवक पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मैसेज कर मिलने बुलाया, फिर शुरू हुई मारपीट

मामला सकरी थाना क्षेत्र के घुरु का है। यहां रहने वाली मीना डहरिया रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी आरुषि एक घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मोहल्ले के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी ने उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर मिलने बुलाया। परिचित होने के कारण आरुषि उससे मिलने चली गई।

Read More एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

मां को फोन पर रोते हुए बताई आपबीती

Read More अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट

मीना के अनुसार दोपहर में आरुषि का फोन आया था, लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण वह कॉल रिसीव नहीं कर सकी। बाद में जब उन्होंने बेटी को फोन किया तो आरुषि रो रही थी। उसने बताया कि दुर्गेश उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। वह घबराई हुई थी और ठीक से अपनी लोकेशन भी नहीं बता पा रही थी। मां को लगा कि दोनों के बीच विवाद हुआ होगा और मामला शांत हो जाएगा। इसी उम्मीद में वह दोबारा अपने काम में लग गई।

शाम को आरोपी के फोन ने बढ़ाई मां की चिंता

मीना के अनुसार, शाम करीब 6 बजे दुर्गेश ने उन्हें फोन किया। पहले उसने बताया कि आरुषि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद दोबारा कॉल कर कहा कि आरुषि ने फांसी लगा ली है और उसे सिम्स लाया गया है। इस खबर से परिवार के लोग घबरा गए। रात करीब 8 बजे सिम्स पुलिस चौकी से सूचना मिली कि आरुषि की मौत हो चुकी है।

शव पर चोट के निशान देख मां ने लगाया आरोप

बेटी का शव देखकर मां ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरुषि के पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। मीना को आशंका है कि बेटी के साथ मारपीट कर उसकी जान ली गई और अब घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है। मां का साफ कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

मामले में सकरी थाना प्रभारी संजय शिंदे ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने युवक पर मारपीट और हत्या के आरोप लगाए हैं। नाबालिग के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ
सुलभ शौचालय के केयरटेकर पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की लूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगाई आग
रायपुर में बैंक पहुंची महिला के पास मिले 50 रुपये के 25 नकली नोट, 12,350 रुपये जमा कराने आई थी आरोपी
मकान बना आग का गोला, धुएं से खुली नींद तो सामने दिखीं लपटें, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची परिवार की जान
आसनसोल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, प्रताप दास के पैर में लगी गोली, लाइव वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 59 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी
एमडी में दाखिले का झांसा, डॉक्टर पिता से 1.29 करोड़ की ठगी, घर गिरवी रख जुटाई थी रकम
रायपुर, भिलाई और धमतरी में ED की दबिश, सुबह 6 बजे से दस्तावेजों की जांच....
मिलने बुलाया, फिर मां को फोन पर बताई मारपीट की बात... कुछ घंटे बाद 17 साल की आरुषि की मौत, युवक पर हत्या का आरोप
NEET पास कर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, दो विषयों में बैक ने तोड़ दिया हौसला, पीजी के कमरे में मिला एमबीबीएस छात्र का शव
कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज