मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अहम फैसले किए गए। करीब 45 मिनट से एक घंटे तक चली इस बैठक में परिसीमन से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। सरकार की इस तैयारी को आगामी लोकसभा चुनाव और देश की संसदीय व्यवस्था में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 तक करने का प्रस्ताव लेकर आ सकती है। इसके साथ ही महिला आरक्षण कानून में संशोधन कर 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इन प्रस्तावों को संसद से पारित कराना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की कार्यवाही

कैबिनेट की बैठक के बाद संसद की विशेष कार्यवाही को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की कार्यवाही बुलाई गई है। 3 दिसंबर को सत्रावसान होने की संभावना है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे। उन्होंने विपक्ष से सदन की कार्यवाही में शामिल होकर चर्चा करने की अपील की है।

Read More छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का दिल्ली में होगा भव्य प्रदर्शन, भारत मंडपम में गूंजेगी सात पारंपरिक नृत्यों की थाप

सरकार की ओर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावों में लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी और परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। साथ ही अगले 25 वर्षों तक सीटों की संख्या स्थिर रखने का प्रस्ताव भी चर्चा में है।

Read More रायपुर, भिलाई और धमतरी में ED की दबिश, सुबह 6 बजे से दस्तावेजों की जांच....

सरकार के सामने दो-तिहाई बहुमत की चुनौती

परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाना है। इसके लिए सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों में दो-तिहाई समर्थन जरूरी होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने इस दिशा में सहयोगी और विपक्षी दलों से संपर्क साधा है। NCP (शरद पवार गुट) के आठ सांसदों और DMK के 22 सांसदों के समर्थन को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।

सूत्रों का दावा है कि सरकार के पास करीब 355 सांसदों का समर्थन हो सकता है। हालांकि, अंतिम स्थिति सदन में मतदान के दौरान ही स्पष्ट होगी। इससे पहले अप्रैल में भी इस विधेयक को लेकर राजनीतिक टकराव देखने को मिला था और सरकार को जरूरी समर्थन जुटाने में मुश्किल हुई थी।

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, INDIA ब्लॉक की बैठक

दूसरी तरफ कांग्रेस ने सरकार की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को जल्दबाजी में पारित कराने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि विपक्षी दलों को विधेयक की पूरी जानकारी और उसकी प्रति उपलब्ध कराए बिना संसद की कार्यवाही बुलाना उचित नहीं है।

कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे दिल्ली में पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक भी प्रस्तावित है। वहीं शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेता बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

अखिलेश यादव ने दी चेतावनी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि यह फैसला बीजेपी के लिए बड़ी राजनीतिक भूल साबित हो सकता है। विपक्ष को आशंका है कि परिसीमन के जरिए राज्यों के बीच राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संतुलन प्रभावित हो सकता है।

कुल मिलाकर परिसीमन और महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया है। सरकार जहां इसे संसदीय प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं विपक्ष प्रक्रिया और राजनीतिक प्रभाव को लेकर सवाल उठा रहा है। अब सबकी निगाहें संसद की आगामी कार्यवाही और विधेयकों पर होने वाली चर्चा व मतदान पर टिकी हैं।

Tags:

Latest News

PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ
सुलभ शौचालय के केयरटेकर पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की लूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगाई आग
रायपुर में बैंक पहुंची महिला के पास मिले 50 रुपये के 25 नकली नोट, 12,350 रुपये जमा कराने आई थी आरोपी
मकान बना आग का गोला, धुएं से खुली नींद तो सामने दिखीं लपटें, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची परिवार की जान
आसनसोल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, प्रताप दास के पैर में लगी गोली, लाइव वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 59 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी
एमडी में दाखिले का झांसा, डॉक्टर पिता से 1.29 करोड़ की ठगी, घर गिरवी रख जुटाई थी रकम
रायपुर, भिलाई और धमतरी में ED की दबिश, सुबह 6 बजे से दस्तावेजों की जांच....
मिलने बुलाया, फिर मां को फोन पर बताई मारपीट की बात... कुछ घंटे बाद 17 साल की आरुषि की मौत, युवक पर हत्या का आरोप
NEET पास कर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, दो विषयों में बैक ने तोड़ दिया हौसला, पीजी के कमरे में मिला एमबीबीएस छात्र का शव
कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज