कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

कोर्ट ने कहा- प्रथम दृष्टया आर्थिक अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य; 540 करोड़ की अवैध वसूली में 104.20 करोड़ रुपए कांग्रेस के लिए लेने का जांच एजेंसी का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। बुधवार शाम न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास ने केस डायरी और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद कहा कि प्रथम दृष्टया आर्थिक अपराध में अग्रवाल की संलिप्तता सामने आती है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया।

ऑनलाइन व्यवस्था बदलकर शुरू किया गया था वसूली का नेटवर्क

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW/ACB) ने रामगोपाल अग्रवाल को जुलाई में गिरफ्तार किया था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, प्रदेश में कोयला परिवहन परमिट जारी करने की ऑनलाइन व्यवस्था को मैनुअल प्रणाली में बदल दिया गया था। इसके बाद कोयला कारोबारियों से प्रति टन 25 रुपए की दर से अवैध लेवी वसूलने का नेटवर्क चलाया गया।

Read More बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी के भाई ने जीजा पर चाकू से किया हमला; आरोपी गिरफ्तार

जांच एजेंसी के अनुसार, जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर समेत कोयला उत्पादक जिलों में करीब 540 करोड़ रुपए की वसूली की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर 17 जनवरी 2024 को 35 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Read More अमृतसर में नशे में धुत पुलिस हवलदार ने 12 साल की बच्ची को कार से कुचला, मौके से भागने की कोशिश; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

जांच एजेंसी का दावा- पार्टी के लिए लिए 104.20 करोड़ रुपए

जांच एजेंसी का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए देवेंद्र डडसेना के माध्यम से अवैध लेवी से मिले 104.20 करोड़ रुपए पार्टी के लिए लिए थे। जांच के दौरान अग्रवाल और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

  EOW/ACB ने इन संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत पर सवाल उठाए हैं। एजेंसी के मुताबिक, अग्रवाल संपत्तियों की खरीद में लगी राशि का स्रोत स्पष्ट नहीं कर सके। उनके बेटे के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदे जाने की बात जांच में सामने आई है।बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी को बताया अनुचित, ट्रायल में देरी का दिया हवाला अग्रवाल की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने अदालत में दलील दी कि उनकी गिरफ्तारी अनुचित है। उन्होंने जांच में सहयोग किया है और अब हिरासत में रखकर पूछताछ की जरूरत नहीं है। बचाव पक्ष ने ट्रायल में देरी का मुद्दा भी उठाया। साथ ही कहा कि इसी मामले के कुछ सह-आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, इसलिए अग्रवाल को भी राहत दी जानी चाहिए।

शासन ने संपत्तियों के स्रोत और जमानत की अवधि पर रखी दलील

शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि अग्रवाल संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल की गई रकम का स्रोत नहीं बता सके हैं। उनके बेटे के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी भी जांच में मिली है।

         हाईकोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करते हुए कहा कि ट्रायल में देरी के लिए अभियोजन को जिम्मेदार ठहराने का कोई ठोस आधार पेश नहीं किया गया है। अदालत ने सह-आरोपियों को मिली जमानत और अग्रवाल की हिरासत की अवधि में भी अंतर माना। अन्य आरोपियों को करीब डेढ़ से दो साल जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी, जबकि अग्रवाल गिरफ्तारी के बाद करीब तीन महीने ही जेल में रहे हैं।

इसी आधार पर अदालत ने समानता के आधार पर जमानत देने की मांग स्वीकार नहीं की और नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणियों का ट्रायल में मामले के गुण-दोष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Tags:

Latest News

कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
30 नवंबर से संसद सत्र: परिसीमन व महिला आरक्षण बिल की तैयारी, दो-तिहाई बहुमत के लिए 40 सांसदों की चुनौती
पूर्वांचल में दो बड़े बाहुबली घरानों का मिलन, विनय शंकर तिवारी के बेटे और उदयभान करवरिया की बेटी ने की सगाई
संविधान दिवस पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने तीन मोबाइल ई सेवा वैन को हाईकोर्ट परिसर से दिखाई हरी झंडी; केस स्टेटस, ई-फाइलिंग, लोक अदालत और दूर से गवाही की मिलेगी सुविधा
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
नवजात को गोद में लेकर पालिका के सामने बैठीं भाजपा पार्षद, करोड़ों की सरकारी जमीन के लिए आमरण अनशन
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों का तबादला
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई अधीक्षिका की स्कूटी, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने थमाया नोटिस
2,550 करोड़ के सिकासेर-कोड़ार टेंडर से बड़ी कंपनियां बाहर क्यों रहीं, शर्तें तय करने की प्रक्रिया में किसकी थी भूमिका?
पहली से 12वीं तक की परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नए निर्देश
फरार सुब्बू को लाने दुबई पहुंची छग ACB-EOW की टीम, IG अमरेश मिश्रा ने संभाली कमान, 28 नवंबर तक रायपुर लाने की तैयारी
न्याय, संविधान और लोकतंत्र की बुलंद आवाज थमी, कनक तिवारी का 86 साल की उम्र में निधन, न्यायिक जगत ने खोया संविधान का सशक्त प्रहरी