ठगी का उस्ताद दीपक टंडन पुलिस की पहुंच से बाहर, कोरबा से सक्ती तक फैला जाल, अब एसपी से न्याय की गुहार

ठगी का उस्ताद दीपक टंडन पुलिस की पहुंच से बाहर, कोरबा से सक्ती तक फैला जाल, अब एसपी से न्याय की गुहार

कोरबा। ऊर्जाधानी में पुलिस की सुस्ती और एक शातिर ठग की चालाकी ने खाकी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपका निवासी महेंद्र सिंह से 27 लाख 90 हजार रुपए की ठगी करने वाला आरोपी दीपक उर्फ आंबेडकर टंडन कोर्ट का वारंट जारी होने के बाद भी खुलेआम घूम रहा है। पीड़ित महेंद्र सिंह ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत सौंपी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित का कहना है कि पुलिस और अपराधी की मिलीभगत की वजह से आरोपी अब तक सलाखों के पीछे नहीं पहुंच सका है।

27 लाख हड़पकर पुलिस को दे रहा चकमा

मामला साल 2020 का है जब दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। दीपका पुलिस ने 2024 में चार्जशीट तो पेश कर दी लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। महेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी की गैरमौजूदगी पर 18 नवंबर और 11 दिसंबर 2024 को भी वारंट जारी किया है। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पीड़ित को डर है कि आरोपी राज्य छोड़कर भाग सकता है।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

सक्ती में कोयला टेंडर के नाम पर 15 लाख की चपत

Read More प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार

ठगी का यह सिलसिला केवल कोरबा तक सीमित नहीं है। सक्ती के किशन शर्मा ने भी पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि दीपक टंडन ने खुद को रसूखदार बताकर कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। गारंटी के तौर पर जो चेक दिए गए वह भी बाउंस हो गए क्योंकि टंडन का वह खाता सालों पहले बंद हो चुका था। किशन शर्मा ने अब बीएनएस की धारा 318 के तहत एफआईआर की मांग की है।

डीएसपी पर आरोप लगाकर बटोरी थीं सुर्खियां

दीपक टंडन वही शख्स है जिसने कुछ समय पहले दंतेवाड़ा की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी का आरोप लगाकर पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। हालांकि डीएसपी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि की बात कही थी। फिलहाल पुलिस इन सभी उलझे हुए मामलों की जांच कर रही है।

नौकरी लगाने के नाम पर भी की वसूली

आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह लंबे समय से जालसाजी में शामिल है। साल 2018 में सिविल लाइन्स थाने में दर्ज एक मामले के अनुसार उसने जितेंद्र देवांगन नाम के युवक को राजस्व निरीक्षक (RI) भर्ती का पेपर दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने प्रति व्यक्ति 3 लाख रुपए की मांग की थी।

मीडिया के सवालों पर बिफरा आरोपी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मीडिया ने दीपक टंडन से उसकी फरारी और वारंट पर सवाल किए तो वह भड़क गया। गोल-मोल जवाब देने के साथ ही वह पत्रकारों पर ही सवाल उठाने लगा। सूत्रों की मानें तो आरोपी के पास कई प्रभावशाली लोगों के राज दफन हैं जिसके दम पर वह अब तक गिरफ्तारी से बचता आ रहा है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच