कवर्धा में साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा: 16 बैंक खातों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 8 राज्यों में दर्ज हैं केस

"ठगों को बैंक खाते किराए पर देता था मोहन – 8 राज्यों की पुलिस को था तलाश"

कवर्धा में साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा: 16 बैंक खातों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 8 राज्यों में दर्ज हैं केस

कवर्धा/ जिले में बढ़ते साइबर ठगी के मामलों के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कवर्धा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद के नाम से 16 और अपने माता-पिता के नाम पर दो बैंक खाते खोलकर उन्हें ऑनलाइन ठगी में लिप्त गिरोहों को किराए पर देता था। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जाता था।

आरोपी की पहचान मोहन जायसवाल, निवासी पोड़ी चौकी, सुराजपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहन सोशल मीडिया के ज़रिए ठग गिरोहों के संपर्क में आया और उन्हें बैंक खाते उपलब्ध कराने लगा। इन खातों में ठगी से प्राप्त धनराशि आती थी, जिसे मोहन 10% कमीशन काटकर आगे ट्रांसफर करता था।

अब तक की जांच में सामने आया है कि इन फर्जी खातों से 1.5 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन किया गया है। पुलिस ने मोहन के पास से कई बैंकों की पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Read More बिलासपुर आबकारी दफ्तर: बाबू ने मातहतों को बनाया वसूली एजेंट परेशान कर्मचारियों ने पीएमओ को भेजी शिकायत कहा हम छोटी कर्मचारी हमे बचा लो...

एसपी धर्मेंद्र छवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ देश के 8 अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

Read More 6 लीटर शराब जब्ती मामले में हिरासत में मौत: सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई को, 25 लाख मुआवजे का आदेश

एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अजनबी के कहने पर अपना बैंक खाता या कोई दस्तावेज साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR