सेंदरी-मोपका बाईपास में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अपचारी बालक समेत 7 गिरफ्तार

सेंदरी-मोपका बाईपास में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अपचारी बालक समेत 7 गिरफ्तार

बिलासपुर : सेंदरी-मोपका और बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर राहगीरों से चाकू और बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है । पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से 47 नग मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, तीन धारदार चाकू, बेल्ट, नगदी और अन्य सामान बरामद किया गया है ।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई । थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और मोपका चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार हो रही लूट की घटनाओं की जांच शुरू की ।

चार वारदातों को दिया था अंजाम

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने बाईपास मार्गों पर अलग-अलग राहगीरों को निशाना बनाया था । 16 अगस्त की रात बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर टिकेश्वर मिश्रा को बिना नंबर की लाल-काली पैशन प्रो मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने रोका और बेल्ट से मारपीट कर मोबाइल, बैग, एटीएम कार्ड, पासबुक, रेनकोट सहित करीब 20,500 रुपये का सामान लूट लिया ।

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

इसी रात सेंदरी-मोपका बाईपास पर अभिनव शास्त्री और नितेश यादव को चाकू दिखाकर उनके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज लूटे गए । इन घटनाओं में करीब 11 हजार और 40 हजार रुपये का सामान लूटे जाने की शिकायत दर्ज हुई थी । वहीं 11 अगस्त को हिमांशु सिंह नगोई मंदिर जा रहे थे । इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर दो मोबाइल फोन, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था ।

सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के अलावा चन्द्रभान साहू उर्फ नानू, अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू, अजय कुमार लोहार उर्फ जय, करन सारथी, जानवीर सूर्यवंशी उर्फ जानी, लक्की विश्वकर्मा और आदिल अहमद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी अनिश सूर्यवंशी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है । इसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं ।

47 मोबाइल और तीन बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 नग एंड्रॉइड एवं स्मार्ट मोबाइल फोन, कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं । इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिल, तीन धारदार चाकू और बेल्ट भी जब्त किए गए हैं । सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह तथा अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया ।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक मानिक लाल लहरे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, मोहन मुरली राठौर, रविन्द्र मिश्रा तथा आरक्षक संजीव जांगड़े और विवेक राय की विशेष भूमिका रही ।

 

Tags:

Latest News

जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस