बिलासपुर प्रेस क्लब विवाद: पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली ने दी कार्यकारिणी सदस्य कैलाश को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बिलासपुर प्रेस क्लब विवाद: पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली ने दी कार्यकारिणी सदस्य कैलाश को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बिलासपुर. शहर के प्रतिष्ठित बिलासपुर प्रेस क्लब के भीतर चल रही गुंडागर्दी और रंजिश अब खुल के सामने आ गई है। 15 अगस्त के दिन प्रेस क्लब परिसर में हुए विवाद के बाद, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष और प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के उपाध्यक्ष इरशाद अली के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रेस क्लब के मौजूदा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव की लिखित शिकायत के बाद इरशाद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर के पत्रकारों में यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

15 अगस्त को कार्यक्रम के बाद रास्ता रोककर किया विवाद जान से मारने की धमकी

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला 15 अगस्त का है। प्रेस क्लब परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार और पदाधिकारी शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, जब कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सुलभ शौचालय की ओर से वापस लौट रहे थे, तभी पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली ने जबरन उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इरशाद अली ने बिना किसी उकसावे के उनके साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौच शुरू कर दी ।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

 बहुत नेतागिरी कर रहा है, तुझे जल्दी निपटाऊंगा

अपनी लिखित शिकायत में कैलाश यादव ने बताया है कि इरशाद अली ने उन्हें रोककर धमकी दी। इरशाद ने कहा, "बहुत बड़ा नेता हो गया है, आजकल बहुत नेतागिरी कर रहा है। तुझे मैं बहुत जल्दी निपटाऊंगा।" कैलाश का आरोप है कि इरशाद अली यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने सरेआम मां-बहन की गन्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए BNS की धारा 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चुनाव के बाद से ही चल रही है रंजिश

प्रेस क्लब में हुए इस विवाद की मुख्य वजह कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। कैलाश यादव ने अपनी शिकायत में इस बात का उल्लेख किया है कि हाल ही में संपन्न हुए प्रेस क्लब चुनाव के बाद से ही पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली उनके प्रति खुन्नस रखने लगे हैं। इसी व्यक्तिगत और चुनावी रंजिश के चलते उन्होंने सार्वजनिक रूप से उनसे विवाद किया। 

ये दो अन्य पदाधिकारी भी थे मौके पर मौजूद..

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी पूरा घटनाक्रम देखते रहे। कैलाश यादव ने अपनी शिकायत में बताया है कि जिस वक्त इरशाद अली उन्हें धमका रहे थे और गालियां दे रहे थे, उस समय प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी और सह सचिव हरिकिशन गंगवानी भी मौके पर मौजूद थे। 

देर शाम थाने पहुंचे पत्रकार, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद, देर शाम प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी के नेतृत्व में अन्य साथी पत्रकारों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और थाना प्रभारी किशोर केवट से मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गवाहों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक अन्य मामले में अब तक एफ आई आर नहीं।

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली के विरुद्ध यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी जिला पंजीयन विभाग ने इरशाद के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस को 420 के एक प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने पत्र लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार