सावधान! गूगल से मिला कस्टमर केयर नंबर पड़ा भारी, मां-बेटे के खाते से उड़ाए 1.95 लाख रुपये

ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, ओटीपी पूछते ही खाली हुआ खाता; ऐसे बचें साइबर ठगी से

सावधान! गूगल से मिला कस्टमर केयर नंबर पड़ा भारी, मां-बेटे के खाते से उड़ाए 1.95 लाख रुपये

बिलासपुर। डिजिटल युग में जहां ऑनलाइन लेनदेन ने जीवन को आसान बनाया है, वहीं साइबर ठगों ने भी धोखाधड़ी के नए तरीके खोज लिए हैं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने लोगों को अलर्ट रहने की सख्त चेतावनी दी है। यहां एक मां और बेटे को गूगल सर्च से मिले 'कस्टमर केयर नंबर' पर भरोसा करना भारी पड़ गया। अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी हासिल कर दोनों के खातों से कुल 1 लाख 95 हजार रुपये ऑनलाइन पार कर दिए।

मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलटूकरी निवासी विनोद विश्वकर्मा (34 वर्ष) ने बीते साल 29 नवंबर को अपने एक दोस्त को 1200 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की कोशिश की थी। यह ट्रांजेक्शन असफल हो गया, लेकिन उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन सफल होने का मैसेज आ गया। इससे परेशान होकर विनोद ने मदद के लिए गूगल पर 'फोन पे कस्टमर केयर नंबर' सर्च किया।

गूगल सर्च से मिले एक अनजान नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने खुद को PhonePe का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने विनोद से ट्रांजेक्शन संबंधी समस्या सुलझाने के नाम पर उनके बैंक खाते से संबंधित संवेदनशील जानकारियां और वन टाइम पासवर्ड (OTP) हासिल कर लिया।

Read More हैवानियत की हद पार: अंबिकापुर रेप-मर्डर केस का आरोपी कोरिया से अरेस्ट, CCTV सुराग बना गिरफ्तारी की कुंजी, 35 हजार का ईनाम था घोषित

ओटीपी मिलते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए। दो दिन बाद, विनोद के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खाते से 99,999 रुपये और उनकी माता गायत्री विश्वकर्मा के खाते से 95,000 रुपये ऑनलाइन ठगों द्वारा HDFC और Axis बैंक के खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। इस प्रकार मां-बेटे के खातों से कुल 1 लाख 95 हजार रुपये निकाल लिए गए।

Read More क्लासरूम में क्रूरता की हद: 4 थप्पड़ों ने छीनी बच्चे की सुनने की ताकत, राजनांदगांव में टीचर अरेस्ट

इस घटना की जानकारी मिलते ही विनोद ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने मस्तूरी थाने में भी लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मोबाइल नंबर व खाता नंबर धारकों के विरुद्ध मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

Tags:

Related Posts

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर