50 लाख की रकम, बिचौलिए की मौत और 19 पन्नों का दर्दनाक सुसाइड नोट… पेड़ पर फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक

50 लाख की रकम, बिचौलिए की मौत और 19 पन्नों का दर्दनाक सुसाइड नोट… पेड़ पर फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक

कोरबा : कोरोना काल में दूसरों का भविष्य संवारने के इरादे से स्कूल खोलने वाले एक पूर्व स्कूल संचालक का अपना ही जीवन आर्थिक उलझनों और कर्ज के बोझ तले इस कदर दब गया कि उसकी कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में जेंजरा बाईपास के पास एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से मिले 19 पन्नों के कथित सुसाइड नोट ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। इसमें 50 लाख रुपये के लेन-देन, नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने, बिचौलिए की मौत से पैसे फंसने और लेनदारों के दबाव का जिक्र होने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान ग्राम ढेलवाडीह निवासी 36 वर्षीय शिवचरण साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

स्कूल बंद हुआ तो शुरू हुआ आर्थिक संकट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिवचरण साहू ने कोरोना संक्रमण के दौर में एक स्कूल की शुरुआत की थी। लेकिन विपरीत परिस्थितियों और आर्थिक परेशानियों के चलते स्कूल ज्यादा समय तक संचालित नहीं हो सका। स्कूल बंद होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। इसी दौरान उसने कुछ लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर बड़ी रकम ले ली। बताया जा रहा है कि इस लेन-देन में एक बिचौलिया भी शामिल था।

Read More रायपुर में प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम का भंडाफोड़, गोल बाजार से 236 डिब्बे जब्त, 1.25 लाख का माल बरामद

बिचौलिए की मौत से फंसे 50 लाख, बढ़ता गया कर्ज

Read More मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर 6.38 करोड़ की ठगी, 10 साल तक बुजुर्ग दंपती को डराकर हड़पे चार फ्लैट और 1200 ग्राम सोना

कथित सुसाइड नोट में लिखी बातों के अनुसार, कोरोना काल में ही उस बिचौलिए की मौत हो गई। इसके बाद लोगों से ली गई रकम का हिसाब और वापसी का रास्ता उलझ गया। करीब 50 लाख रुपये के लेन-देन में रकम फंसने से शिवचरण पर लोगों का पैसा लौटाने का दबाव बढ़ता गया। एक ओर लेनदारों की मांग और दूसरी ओर बिगड़ती आर्थिक स्थिति ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।

19 पन्नों में दर्ज है लेनदारों पर प्रताड़ना का आरोप

घटनास्थल से पुलिस को मृतक की जेब से 19 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिलने की जानकारी है। इसमें कथित तौर पर उन लोगों के नाम, पैसों के लेन-देन का विवरण और रकम वापसी को लेकर बनाए जा रहे दबाव का जिक्र है। मृतक ने लेनदारों पर लगातार दबाव बनाने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं। चर्चा है कि सुसाइड नोट की मूल प्रति कोरबा एसपी को भेजी गई है। हालांकि, इसमें दर्ज नामों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही नोट की सत्यता की जांच

इस मामले में अब पुलिस के सामने जांच के कई अहम पहलू हैं। नौकरी लगाने के नाम पर कितने लोगों से रकम ली गई? 50 लाख रुपये के लेन-देन में किन लोगों की भूमिका थी? बिचौलिए की मौत के बाद रकम कहां फंसी? क्या मृतक पर वास्तव में मानसिक दबाव बनाया जा रहा था? पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार जेंजरा बाईपास के पास युवक का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में कर्ज और आर्थिक परेशानी की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल यह मामला केवल एक संदिग्ध आर्थिक लेन-देन तक सीमित नहीं है। 19 पन्नों में दर्ज कथित आरोपों की निष्पक्ष जांच से ही स्पष्ट होगा कि शिवचरण की मौत के पीछे आर्थिक संकट और मानसिक दबाव की वास्तविक भूमिका क्या थी।

 

Tags:

Latest News

50 लाख की रकम, बिचौलिए की मौत और 19 पन्नों का दर्दनाक सुसाइड नोट… पेड़ पर फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक 50 लाख की रकम, बिचौलिए की मौत और 19 पन्नों का दर्दनाक सुसाइड नोट… पेड़ पर फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, ढाका में बम धमाके, मोहम्मद यूनुस के घर में लगाई आग
गरियाबंद में वनभूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, TI और महिला वनकर्मी घायल; 1.25 लाख पेड़ों को नुकसान का खुलासा
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का दिल्ली में होगा भव्य प्रदर्शन, भारत मंडपम में गूंजेगी सात पारंपरिक नृत्यों की थाप
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में होंगे शामिल
धान खरीदी में 100 करोड़ के सर्वे का अड़ंगा: किसानों की जमीन गोवा में, धान के खेत में दिखा दी मिर्ची-लहसुन
रामायण से धुरंधर तक: फिल्मों के एंड क्रेडिट में छिपे बड़े सरप्राइज, हनुमान बने सनी देओल तो इन सितारों ने भी बढ़ाया रोमांच
गोल्डी बराड़ पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा: कनाडा की मोस्ट वांटेड सूची में नंबर-1, गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम
बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी के भाई ने जीजा पर चाकू से किया हमला; आरोपी गिरफ्तार
लिखित आदेश माँगा तो फाइल रोकने की धमकी: जल संसाधन विभाग में टेंडर निरस्त कराने और वसूली के आरोपों पर सिद्दीकी की भूमिका सवालों में
देवउठनी एकादशी पर बन रहा रवि योग का संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को किया सतर्क, अस्पतालों को 8 बिंदुओं पर तैयारी के निर्देश