बीपीएल कार्ड पर ऐश कर रहे कंपनी मालिक, 4600 फर्जी कार्डधारक, अब होगी रिकवरी

बीपीएल कार्ड पर ऐश कर रहे कंपनी मालिक, 4600 फर्जी कार्डधारक, अब होगी रिकवरी

रायपुर। केंद्र सरकार की वन-नेशन-वन-कार्ड योजना के तहत चल रही ई-केवाईसी ने छत्तीसगढ़ के खाद्य विभाग में बड़ा खुलासा किया है। राज्य में 46 सौ ऐसे लोग बीपीएल राशन कार्ड पर मुफ्त राशन उठा रहे थे जो खुद किसी निजी कंपनी के मालिक या डायरेक्टर हैं। ये लोग पिछले तीन साल से लगातार सरकारी चावल डकार रहे थे। अकेले रायपुर में ऐसे 621 फर्जी कार्डधारक पकड़े गए हैं। इस बड़े खुलासे के बाद विभाग ने 50 फीसदी से ज्यादा फर्जी नामों को लिस्ट से हटा दिया है और अब इन लोगों को राशन नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, जो राशन उन्होंने उठाया है, उसकी वसूली भी की जाएगी।

 

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी आंकड़ों का खेल

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

 

  •  डुप्लीकेट आधार कार्ड का इस्तेमाल कर 86 हजार 249 लोग राशन कार्ड से चावल ले रहे थे।
  • 1 लाख 06 हजार 710 सदस्यों के आधार कार्ड निष्क्रिय होने के बावजूद वे राशन ले रहे थे।
  •  कार्रवाई के बाद इन फर्जी सदस्यों के नाम अब सूची से हटा दिए गए हैं।
  •  राशन नहीं उठाने वाले भी रडार पर हैं। 95 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साल और 37 हजार से ज्यादा लोगों ने छह महीने से राशन नहीं लिया है। इसका मिलान भी चल रहा है।

  राज्य में अभी भी 25 लाख 71 हजार 326 लोगों की ई-केवाईसी पेंडिंग है, जिनकी जांच की जा रही है। रायपुर जिले में ऐसे संदिग्ध लोगों की संख्या 63 हजार से ज्यादा बताई जा रही है।खाद्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बड़े स्तर पर धोखाधड़ी है। गरीबों के हक का राशन अमीर लोग खा रहे थे। अब एक-एक पाई की रिकवरी होगी और भविष्य में ऐसी धांधली न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार