सीजीपीएससी घोटाला: उत्कर्ष ने रिश्तेदारों के दम पर उगाहे सवा करोड़, प्री पास कराके जीता था अभ्यर्थियों का भरोसा

सीजीपीएससी घोटाला: उत्कर्ष ने रिश्तेदारों के दम पर उगाहे सवा करोड़, प्री पास कराके जीता था अभ्यर्थियों का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 की भर्ती में हुए बड़े खेल का पर्दाफाश हो गया है। सीबीआई ने कोर्ट में पेश अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि कैसे नेताओं और अफसरों की साठगांठ से अपनों को रेवड़ियां बांटी गईं। इस पूरे घोटाले का मुख्य किरदार उत्कर्ष चंद्राकर बनकर उभरा है जिसने मेंस परीक्षा के पेपर दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से करीब 1.3 करोड़ रुपए वसूल लिए। जांच में सामने आया है कि पैसों की बंदरबांट और ऊंचे संपर्कों के दम पर मेरिट लिस्ट में सेंध लगाई गई थी।

सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट और सरकारी गवाह वी. चंद्राकर के बयानों ने इस घोटाले की परतों को उधेड़ कर रख दिया है। गवाह ने बताया कि उत्कर्ष चंद्राकर ने खुद को रसूखदार बताते हुए सौदा किया था। उसने दावा किया था कि उसके मौसा केके चंद्रवंशी मुख्यमंत्री के ओएसडी हैं और चेयरमैन टामन सोनवानी से उनके गहरे रिश्ते हैं।

 

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

ऐसे बुना गया ठगी और धांधली का जाल

Read More प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार

शुरुआत में परीक्षा पास कराने के लिए 50 से 60 लाख रुपए की मांग की गई थी। जब रकम ज्यादा लगी, तो उत्कर्ष ने एक नया ऑफर दिया। उसने गवाह से कहा कि अगर वह कुछ और अभ्यर्थियों को जोड़ ले, तो उसकी बहन का काम फ्री में करा देगा। इसके बाद एक-एक कर आठ अभ्यर्थियों को इस जाल में फंसाया गया और उनसे मोटी रकम वसूली गई।

 

होटल और लॉज में रखी गई कामयाबी की इबारत

 

अभ्यर्थियों का भरोसा जीतने के लिए उत्कर्ष ने प्री परीक्षा के दौरान ही खेल शुरू कर दिया था। डीडी नगर के एक पैलेस में बच्चों को बुलाकर प्री परीक्षा की प्रिंटेड कॉपियां पहले ही थमा दी गई थीं। जब प्री में सबका सिलेक्शन हो गया, तो लोगों को उत्कर्ष की पहुंच पर पूरा यकीन हो गया। इसके बाद मेंस के लिए असली उगाही शुरू हुई।

पैसे नहीं दिए तो कर दिया फेल

मेंस परीक्षा से ठीक 15 दिन पहले उत्कर्ष सभी अभ्यर्थियों को बस में भरकर बार नवापारा के एक लॉज में ले गया। वहां पेपर की तैयारी कराई गई। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब बाद में और पैसों की डिमांड की गई। गवाह के मुताबिक जब और पैसे नहीं दिए गए, तो उन सभी बच्चों को मेंस में फेल कर दिया गया।

         सीबीआई की जांच में उन 29 लोगों का भी ब्यौरा है जिनका चयन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ। इसमें अफसरों और नेताओं के करीबियों को सीधे बड़े पदों पर बैठाने की तैयारी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल फरवरी और अप्रैल में इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी, जिसके बाद अब एक के बाद एक चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच