CG NEWS: बालोद में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 बाइक चपेट में, 4 गंभीर

CG NEWS: बालोद में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 बाइक चपेट में, 4 गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पास की दुकान से चिकन लेने गए थे, तभी यह हादसा हो गया।image-22-1024x576

इस दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दादा ट्रेवल्स की यह यात्री बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया, हालांकि हादसे में कई यात्री दहशत में आ गए।

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच