CG Crime: दुल्हन की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, मायके वालों ने पति को ठहराया जिम्मेदार, जांच में जुटी पुलिस...

CG Crime: दुल्हन की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, मायके वालों ने पति को ठहराया जिम्मेदार, जांच में जुटी पुलिस...

राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन दीवान की शादी हाल ही में मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली छोटी निवासी कामेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद अचानक उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में शोक के साथ आक्रोश भी फैल गया है।

मृतका के मायके पक्ष ने सीधे तौर पर पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही नूतन के साथ मारपीट की जा रही थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद सच्चाई छुपाने की कोशिश की गई, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।image-2026-03-27T105426.539

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान

यह मामला एक बार फिर शादी के बाद होने वाली घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल