तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी

तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी

दंतेवाड़ा : दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के 20 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। गोताखोरों की टीम लगातार तालाब में उसकी तलाश कर रही है। इधर, युवक के लापता होने से गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र के महाराकरका गांव का है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 24 वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने पहुंचा था। सभी नहा रहे थे, इसी दौरान युवक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, वह पानी में ओझल हो चुका था।

सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Read More पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त

युवक के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस और गोताखोरों की टीम को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तालाब में युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

Read More महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

20 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

हादसे के बाद से लगातार तलाश जारी है, लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का शव नहीं मिल पाया है। गोताखोर तालाब के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर