महादेव सट्टा मामले में सीबीआई की जांच पूरी, कुछ पुलिस अफसरों पर गिरेगी गाज तो कुछ को मिलेगी राहत

महादेव सट्टा मामले में सीबीआई की जांच पूरी, कुछ पुलिस अफसरों पर गिरेगी गाज तो कुछ को मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई ने अपनी साल भर की जांच पूरी कर ली है और इसी हफ्ते रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश होने वाली है। दिल्ली से आई सीबीआई की टीम सोमवार को ही कोर्ट पहुंची थी लेकिन जज के छुट्टी पर होने की वजह से फाइल पेश नहीं हो सकी। अब बुधवार को चार्जशीट दाखिल होने की उम्मीद है जिसमें करीब 120 गवाहों के बयान और कई अहम दस्तावेज शामिल किए गए हैं। इस केस में 6000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले और नेताओं व अफसरों को प्रोटेक्शन मनी देने का गंभीर आरोप है।

एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर समेत 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चार्जशीट में किन बड़े नामों पर शिकंजा कसता है और किसे क्लीन चिट मिलती है।

 

Read More CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव

साक्ष्य की कमी बनी कुछ अफसरों का कवच

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

 

जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने आईजी और एसपी रैंक के कई बड़े अफसरों के यहां छापे मारे थे और उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुलाया था। चर्चा है कि एक आईपीएस और कुछ छोटे कर्मचारियों के खिलाफ तो पुख्ता सबूत मिल गए हैं लेकिन कई बड़े पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पैसों के लेन-देन का ठोस लिंक नहीं मिल पाया है। ऐसे में सबूतों की कमी के कारण इन रसूखदार अफसरों को चार्जशीट में बड़ी राहत मिल सकती है।

 

जेल से बाहर आ चुके हैं पुराने खिलाड़ी

 

महादेव सट्टा मामले में ईडी और ईओडब्ल्यू ने पहले जिन लोगों को गिरफ्तार किया था उन्हीं को सीबीआई ने भी मुख्य आरोपी बनाया है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि इस हाईप्रोफाइल मामले में जेल में बंद लगभग सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। सीबीआई अब राजनेताओं और पर्दे के पीछे खेल रहे सफेदपोशों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

कार्रवाई के बीच भी धड़ल्ले से चल रहा सट्टा

सरकारी अमले और जांच एजेंसियों की इतनी छापेमारी के बावजूद महादेव सट्टा का काला कारोबार थमा नहीं है। आज भी यह ऐप नए नामों और नई बुक के जरिए धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। सट्टेबाजी का यह नेटवर्क इतना मजबूत है कि अब तक की तमाम बड़ी कार्रवाई भी इसे पूरी तरह बंद करने में नाकाम रही है।

 

जांच के अहम आंकड़े

  •  120 से ज्यादा: लोगों के बयान सीबीआई ने अब तक दर्ज किए हैं।
  •  13 धाराएं: आरोपियों के खिलाफ एफआईआर में लगाई गई हैं।
  •   6000 करोड़: से ज्यादा के घोटाले का अनुमान लगाया गया है।
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच