पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त

पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त

राजनांदगांव : धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही अवैध धान परिवहन करने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दूसरे राज्यों से धान की अवैध आवक और खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने पाटेकोरा बैरियर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जांच में धान से लदे दो ट्रक पकड़े गए। दोनों वाहनों से करीब 595 क्विंटल धान बरामद होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

दो ट्रकों में मिला सैकड़ों क्विंटल धान

निरीक्षण के दौरान पहले ट्रक की जांच की गई, जिसमें 742 बोरे धान लदा मिला। इसका कुल वजन 306 क्विंटल बताया गया है। इसी स्थान पर जांच के दौरान दूसरे ट्रक को भी पकड़ा गया, जिसमें 289 क्विंटल धान भरा हुआ था। इस तरह दोनों ट्रकों से कुल लगभग 595 क्विंटल धान जब्त किया गया। प्रशासन ने दोनों वाहनों को धान सहित अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More रायपुर से सक्ती तक ठगी का जाल! DSP विवाद से चर्चा में आए दीपक वर्मा पर तीन और FIR, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप

बैरियर पर तैनात अमले को सख्त हिदायत

Read More छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड: पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम और खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच की जाए। बिना वैध अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के धान का परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाए। उन्होंने जांच व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

किसानों के हक पर डाका डालने वालों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी सीजन में किसानों के हितों की रक्षा करना और सरकारी खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन कर खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि कहीं अवैध धान का भंडारण या परिवहन दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें।

Tags:

Latest News

पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त
अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग
महिला दरोगा रश्मि गौतम की अचानक मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में मिलीं बेहोश
रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक को रौंदा, किसान की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता-पुत्र
रायपुर में प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम का भंडाफोड़, गोल बाजार से 236 डिब्बे जब्त, 1.25 लाख का माल बरामद
PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित
1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता
बैलाडीला के अलनार जंगल में 109 पेड़ों की अवैध कटाई, आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड पर उठे सवाल; वन विभाग ने दर्ज किया मामला
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन
धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल; 750 किसानों से खरीदा गया 2489 मीट्रिक टन धान
उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 20 घायल