BREAKING: छत्तीसगढ़ RERA ने बिल्डर को ठहराया दोषी, स्वीकृत ले-आउट से हटकर निर्माण पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

BREAKING: छत्तीसगढ़ RERA ने बिल्डर को ठहराया दोषी, स्वीकृत ले-आउट से हटकर निर्माण पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

रायपुर: छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (RERA) ने रायपुर स्थित ‘वॉलफोर्ट एलेन्सिया’ परियोजना के प्रमोटर के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 10 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन व विकास) अधिनियम, 2016 के तहत की गई है।

जांच में सामने आया उल्लंघन
सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि परियोजना का विकास नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। विशेष रूप से, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण स्वीकृत ले-आउट से हटकर किया गया, जो RERA अधिनियम की धारा 14(1) का स्पष्ट उल्लंघन है। धारा 14(1) के अनुसार, किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का विकास केवल सक्षम प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित रेखांकन, ले-आउट और विनिर्देशों के अनुसार ही किया जा सकता है।

आवंटितियों के हितों का ध्यान रखा गया
प्राधिकरण ने यह भी ध्यान रखा कि वर्तमान में उक्त STP का उपयोग परियोजना के आबंटितियों द्वारा किया जा रहा है। इस कारण प्राधिकरण ने STP को ध्वस्त या पुनर्निर्माण का कोई निर्देश नहीं दिया, ताकि आवंटितियों और सार्वजनिक हितों को कोई नुकसान न पहुंचे।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

RERA ने प्रमोटर को किया उत्तरदायी ठहराया
स्वीकृत ले-आउट से किया गया यह विचलन गंभीर उल्लंघन माना गया और प्रमोटर को धारा 14(1) के उल्लंघन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। छत्तीसगढ़ RERA ने दोहराया कि बिना सक्षम प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति के किए गए किसी भी परिवर्तन को गंभीर उल्लंघन माना जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से रियल एस्टेट परियोजनाओं में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का संदेश गया है।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच