रायगढ़ RPF पोस्ट में खूनखराबा: ड्यूटी विवाद में जवान ने बैचमेट हेड कॉन्स्टेबल को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

रायगढ़ RPF पोस्ट में खूनखराबा: ड्यूटी विवाद में जवान ने बैचमेट हेड कॉन्स्टेबल को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित आरपीएफ पोस्ट में ड्यूटी के दौरान हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। यहां एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी, जिससे पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग करने वाले जवान की पहचान एस. लादेर के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा का निवासी है। मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले से थे। दोनों 2001 बैच के साथी थे और रात की ड्यूटी पर तैनात थे। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और इसी दौरान एस. लादेर ने मिश्रा के सिर पर चार गोलियां दाग दीं, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई।

आरपीएफ पोस्ट को सील किया गया
घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। आरपीएफ पोस्ट को पूरी तरह सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। बिलासपुर से आईजी मुनव्वर खुर्शीद भी पोस्ट पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मृतक हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी भी पोस्ट पर पहुंच चुकी हैं।comp-13-1_1764731948

अनूपपुर से रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे पीके मिश्रा 
आरोपी हेड कॉन्स्टेबल एस लादेर जांजगीर के भाटापारा का रहने वाला है और उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों की जॉइनिंग 2001 में हुई थी और वे एक ही बैच के थे। दोनों मित्र थे। मृतक पीके मिश्रा अनूपपुर से करीब साढ़े तीन साल पहले रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे। रायगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बेटी वहीं रहती थीं, जबकि बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है। आरोपी एस लादेर अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रायगढ़ में रह रहा था, जबकि उसकी बेटी और बेटा जांजगीर के भाटापारा में रहते हैं।comp-114-4_1764735595

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

आरपीएफ पोस्ट में सुबह अफरा-तफरी मची थी
RPF पोस्ट के पास अपनी दुकान चलाने वाले श्याम सरकार के मुताबिक उन्होंने गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनी, लेकिन सुबह लगभग 6 बजे उन्हें पोस्ट में हुई घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि सुबह पोस्ट में हड़कंप मचा हुआ था और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं थाना के दरवाजे को बंद कर भीतर अधिकारी जांच कर रहे हैं और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बाहर से RPF जवानों को भी बुलाया गया है, मृतक के परिजन भी भीतर मौजूद हैं।comp-14-1_1764731955

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

पेट्रोलिंग कर रात में थाने पहुंचे थे पीके मिश्रा
मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा रायगढ़ से किरोड़ीमल तक पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात में पेट्रोलिंग पूरी कर वे थाना पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी एस लादेर TA (टेलीफोन अटेंड) ड्यूटी में था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, और आरोपी ने थाना में रखी पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्लेटफॉर्म में हेड कॉन्स्टेबल पी. खलखो और जीपी यादव प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर थे। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार