मेन रोड पर खून से लथपथ मिली लाश: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

मेन रोड पर खून से लथपथ मिली लाश: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

सक्ती। सक्ती जिले के अड़भार मेन रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बड़े देवगाँव निवासी राधे उराँव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग डभरा सक्ती मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


वेल्डिंग शॉप से लौट रहा था घर


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राधे उराँव अड़भार स्थित एक वेल्डिंग शॉप में काम करता था। यह हादसा तब हुआ जब वह काम खत्म करके साइकिल से अपने घर लौट रहा था। अड़भार मेन रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राधे उराँव की मौके पर ही मौत हो गई और सड़क खून से लथपथ हो गई।
हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और वे सड़क पर ही न्याय की मांग कर रहे हैं।

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश


सड़क पर जाम, पुलिस तलाश में जुटी

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप


गुस्साए ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए डभरा सक्ती मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत करने और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू करने की कोशिश की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार