बिलासपुर: नशे की हालत में युवक–युवती का सड़क पर हंगामा, मारपीट और हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

बिलासपुर: नशे की हालत में युवक–युवती का सड़क पर हंगामा, मारपीट और हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक युवक और युवती के बीच सरेराह हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर दोनों के बीच हुए विवाद और शोर-शराबे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालापारा निवासी युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते सड़क पर खुले विवाद में बदल गई। इस दौरान युवती ने युवक को सरेआम थप्पड़ मारा, वहीं दोनों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही। युवक स्थिति को संभालने और युवती को शांत कराने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।

सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित
घटना के दौरान युवती ने सड़क पर अचानक खतरनाक व्यवहार किया, जिससे मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

पुलिस शिकायत नहीं, जांच की संभावना
फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले विवादों और उससे उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों को लेकर चिंता का विषय बन गई है।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना