मस्तूरी में 1.40 करोड़ की सड़क का पपड़ी कांड: संतरे के छिलके की तरह हाथ से उखड़ रहा डामर, ठेकेदार और PWD की जुगलबंदी

मस्तूरी में 1.40 करोड़ की सड़क का पपड़ी कांड: संतरे के छिलके की तरह हाथ से उखड़ रहा डामर, ठेकेदार और PWD की जुगलबंदी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में विकास का एक ऐसा अद्भुत नजारा सामने आया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियरों का भी सिर चकरा जाए। मस्तूरी ब्लॉक में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की भारी-भरकम लागत से बनी महज 1 किलोमीटर लंबी सड़क बनने के चंद दिनों बाद ही उखड़ने लगी है। आलम यह है कि सड़क पर बिछा डामर संतरे के छिलके या धूप में सूखे पापड़ की तरह हाथों से आसानी से निकल रहा है। शायद ठेकेदार ने यह सोचकर इतनी पतली परत बिछाई होगी कि गर्मी के मौसम में सड़क को भी 'हवादार' रहने का हक है!

मुरूम की जगह बिछा दी खेत की मिट्टी

यह 'खास' सड़क मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी से बहतरा तक बनाई गई है। इसका निर्माण कार्य 15 जनवरी से चल रहा है और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसका ठेका अतुल शुक्ला नामक ठेकेदार को दिया है। निर्माण में गुणवत्ता की ऐसी धज्जियां उड़ाई गई हैं कि बेस को मजबूत करने के लिए मुरूम (ग्रेवल) की जगह सीधे मिट्टी पाट दी गई। अब हल्की सी गाड़ी गुजरने या पैरों का दबाव पड़ने पर ही गिट्टियां सड़क से बाहर छिटक कर अपनी आजादी का जश्न मना रही हैं।

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

जनप्रतिनिधियों ने बनाया वीडियो, कलेक्टर से की शिकायत

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सड़क की इस जादुई कलाकारी को देखने के लिए जब जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच मौके पर पहुंचे, तो वे भी सन्न रह गए। उन्होंने डामर को हाथ से उखाड़ते हुए एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिला पंचायत बिलासपुर की प्रतिनिधि सभापति राधा खिलावन पटेल ने सीधा आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने PWD अफसरों के साथ मिलकर इस घटिया निर्माण को अंजाम दिया है। इस पूरी मिलीभगत और सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायत अब बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से की गई है।

कमीशन' के आगे नतमस्तक हुए मापदंड

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान तय मापदंडों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। जब सड़क बन रही थी, तब मॉनिटरिंग करने वाले विभागीय अधिकारी शायद आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे थे। लाखों रुपए की सरकारी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है और जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। बारिश का मौसम सिर पर है और मिट्टी के बेस वाली यह सड़क पहली ही बारिश में दलदल में तब्दील होने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

सुधार नहीं हुआ तो चक्काजाम की चेतावनी

मस्तूरी जनपद सदस्य प्रतिनिधि मेनका सुमित जगत ने कहा है कि इस स्तरहीन निर्माण को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच और सड़क को दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने भी साफ चेतावनी दे दी है कि यदि इस 'कागजी सड़क' का जल्द सुधार नहीं किया गया और भ्रष्ट दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चक्काजाम कर उग्र विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इन जिम्मेदारों पर कार्रवाई का डंडा चलाता है, या फिर यह मामला भी फाइलों के नीचे उसी तरह दब जाएगा, जैसे मिट्टी के नीचे गिट्टियां दबनी चाहिए थीं!

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी