कोल इंडिया के 'यूनिफॉर्म घोटाले' पर चला चाबुक: बिना कपड़े सप्लाई हुए पास हो गए फर्जी GST बिल, SECL से झारखंड तक मचा हड़कंप!

कोल इंडिया के 'यूनिफॉर्म घोटाले' पर चला चाबुक: बिना कपड़े सप्लाई हुए पास हो गए फर्जी GST बिल, SECL से झारखंड तक मचा हड़कंप!

बिलासपुर/बोकारो। कोल इंडिया (Coal India) में कर्मचारियों को मिलने वाली यूनिफॉर्म योजना अब एक बड़े फर्जीवाड़े का अखाड़ा बन गई है। खदानों की गहराई में पसीना बहाने वाले मजदूरों के नाम पर कागजों में 'डिजाइनर ड्रेस' सिलने का बड़ा खेल उजागर हुआ है। हालात ये हैं कि ड्रेस की 'फिटिंग' से ज्यादा फोकस फर्जी बिलों की 'बिलिंग' पर रहा। इस महाघोटाले की भनक लगते ही कोल इंडिया प्रबंधन ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यालय ने एक कड़ा सर्कुलर जारी कर झारखंड से लेकर एसईसीएल (SECL) के हर एरिया में हड़कंप मचा दिया है। अब घोटालेबाजों की नींद उड़ी हुई है।

फर्जी GST बिल और अदृश्य यूनिफॉर्म का 'फैशन शो

आपको जानकर हैरानी होगी कि कई जगहों पर कपड़े की वास्तविक सप्लाई ही नहीं हुई, लेकिन धड़ल्ले से बिल पास हो गए। इसे 'अदृश्य यूनिफॉर्म' का खेल कहा जा रहा है। कर्मचारियों को हर साल यूनिफॉर्म के लिए एक तय राशि दी जाती है। नियम यह है कि निर्धारित गुणवत्ता और मात्रा में कपड़े खरीदे जाएं। लेकिन वेंडरों और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से पुराने बिलों का दोबारा इस्तेमाल किया गया। हद तो तब हो गई जब बेहद घटिया क्वालिटी के कपड़ों के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड के बराबर के इनवॉइस लगा दिए गए। व्यंग्य यह है कि यूनिफॉर्म के कपड़े से ज्यादा मजबूत तो उसके फर्जी बिल निकले।

SECL के कई एरिया रडार पर, खुल रही घोटाले की सिलाई

इस खेल की आंच केवल एक-दो खदानों तक सीमित नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, एसईसीएल के कई एरिया में भी इस यूनिफॉर्म फर्जीवाड़े की अंदरखाने सुगबुगाहट तेज हो गई है। कर्मचारियों के बीच कानाफूसी चल रही है कि हर साल यूनिफॉर्म का बजट तो लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर पारदर्शिता और गुणवत्ता रसातल में जा रही है। अगर निष्पक्षता से फाइलें खंगाली जाएं तो कई एरिया से 'यूनिफॉर्म से ज्यादा यूनिफॉर्म के बिल' बाहर आएंगे। कोल इंडिया की सख्ती के बाद से उन विभागों में भारी बेचैनी है, जो अब तक खदान के बजाय फाइलों में 'सिलाई-कढ़ाई' का काम कर रहे थे।

Read More आबकारी विभाग का गजब खेल: जिस शराब को नाली में बहाना था, उसे बाजार में पिला दिया! कमिश्नर साहब बेबस या 'कमीशन' का पेंच?

ऑडिट की कैंची से कटेगा फर्जीवाड़ा, गिरेगी गाज

फर्जीवाड़े को जड़ से खत्म करने के लिए कोल इंडिया ने अपनी तलवार म्यान से निकाल ली है। जारी सर्कुलर में साफ चेतावनी दी गई है कि कंपनी और उसकी अनुषांगिक इकाइयां अब यूनिफॉर्म का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करेंगी। इसके साथ ही जीएसटी पोर्टल से बिलों का क्रॉस-वेरिफिकेशन और कड़ा रिकॉर्ड ऑडिट भी होगा। बिना वास्तविक बिक्री के इनवॉइस जारी करने वाले वेंडरों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों पर बिना पूर्व सूचना के कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More पति को छुड़ाने के नाम पर ठगी! पैसे भेजने के बाद खुली ठगी की परत, पति का अब तक नहीं मिला सुराग, सूरजपुर पुलिस उलझी दोहरी गुत्थी में

 

Tags:

Latest News

सोपोर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी सोपोर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
CM साय की बड़ी घोषणा: बिजली बिल बकायेदारों को 3 महीने की मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह खत्म
CG NEWS: प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट
CG NEWS: मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, देशभर में प्रथम स्थान, सीएम साय ने दी बधाई
चित्रकोट का नाइट टूरिज्म अंधेरे में: 10 करोड़ की लेजर लाइट परियोजना वर्षों बाद भी शुरू नहीं, रखरखाव के अभाव में उपकरण भी गायब
एक कथित गलती और जिंदगीभर का अंधेरा! इलाज के बाद मासूम की आंखों की रोशनी जाने का आरोप, सरकारी अस्पताल में इलाज पर उठे गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, CBI जांच की मांग वाली PIL पर तत्काल सुनवाई से इनकार
तमिलनाडु: यूट्यूब देखकर घर पर ही पत्नी का प्रसव कराने लगा पति, भारी लापरवाही पड़ी जानलेवा; महिला की मौत, नवजात सुरक्षित
एक और जगह पकड़ी गई गांजे की खेती: सब्जी बाड़ी के बीच उगाए गए गांजे के पौधे, पुलिस ने बुजुर्ग किसान को किया गिरफ्तार
धमतरी में हाई वोल्टेज ड्रामा! हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन