उत्तरप्रदेश में धर्मांतरण का बड़ा खेल का पर्दाफाश, STF के हत्थे चढ़ा मुख्य सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा

उत्तरप्रदेश में धर्मांतरण का बड़ा खेल का पर्दाफाश, STF के हत्थे चढ़ा मुख्य सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा

उत्तरप्रदेश में धर्मांतरण का बड़ा खेल का पर्दाफाश, STF के हत्थे चढ़ा मुख्य सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा

यूपी एसटीएफ ने धर्मांतरण के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। विदेश फंडिंग से संचालित इस गैंग पर नाबालिगों और युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। जांच में करोड़ों की संपत्ति और विदेशी लिंक सामने आए हैं।

यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें उसने धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर छांगुर बाबा को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है. इसका नाम तब सामने आया जब दो दिन पहले एक दर्जन से अधिक लोगों की घर वापसी की घटना हुई थी. एसटीएफ के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क को विदेशों से फंडिंग मिल रही थी.

एसटीएफ ने बलरामपुर के मधपुर गांव थाना उतरौला में छापेमारी कर जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन, और अन्य को गिरफ्तार किया है. छांगुर बाबा पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. जांच में पता चला कि यह गैंग युवतियों और नाबालिगों को प्रेम जाल में फंसाकर, प्रलोभन देकर, या धमकी देकर उनका धर्म परिवर्तन कराता था.

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर जोकि खुद को सूफी संत हजरत बाबा जलालुद्दीन 'पीर बाबा' के रूप में प्रचारित करता था, ने 'शिजर-ए-तैय्यबा' नामक पुस्तक छपवाकर इस्लाम का प्रचार-प्रसार किया. गैंग के सदस्यों ने हिंदू और गैर-मुस्लिम समुदायों की युवतियों को निशाना बनाया. एक मामला लखनऊ की गुंजा गुप्ता का है, जिसे अबू अंसारी ने छद्म हिंदू नाम अमित का उपयोग कर प्रेम जाल में फंसाया और छांगुर बाबा की दरगाह पर ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया, जहां उसका नाम अलीना अंसारी रखा गया था.

Read More आवेदन के प्रारूप में बाबू की गलती, सजा भुगत रहे प्रदेश के 50 से अधिक डीएनबी डॉक्टर; छह महीने से नहीं मिला वेतन

एसटीएफ की पूछताछ में छांगुर बाबा ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. गैंग ने धर्म परिवर्तन के लिए जाति के आधार पर रकम तय की थी. ब्राह्मण, क्षत्रिय, या सिख लड़कियों के लिए 15-16 लाख रुपये, पिछड़ी जाति की लड़कियों के लिए 10-12 लाख रुपये, अन्य जातियों की लड़कियों के लिए 8-10 लाख रुपये. गरीब, असहाय, और मजदूर वर्ग को प्रलोभन या फर्जी मुकदमों की धमकी देकर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता था.

Read More लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ जांच में पता चला कि गैंग के सदस्यों ने 40 बार इस्लामिक देशों की यात्रा की थी. उन्होंने खुद के और फर्जी संस्थाओं के नाम पर 40 से अधिक बैंक खाते खोले, जिनमें लगभग 100 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ. इस रकम से गैंग ने लग्जरी गाड़ियां, शोरूम, बंगले, और अन्य संपत्तियां खरीदीं.

छांगुर बाबा के साथ नीतू उर्फ नसरीन, महबूब, पिंकी हरिजन, हाजिरा शंकर, सगीर, और एमेन रिजवी इस नेटवर्क में शामिल थे. एसटीएफ ने पहले ही नवीन उर्फ जमालुद्दीन और महबूब को 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में लखनऊ जिला जेल में हैं. अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.

आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर थाने, लखनऊ में भारतीय दंड संहिता और उत्तर प्रदेश अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 के तहत दर्ज किया गया है. आजमगढ़ के देवगांव थाने में भी छांगुर बाबा के सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा (221/23) दर्ज है. इसके अलावा इसमें NIA और ED को भी रिपोर्ट भेजकर सहयोग मांगा है.

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार