सारंगढ़ को मिल रही आधुनिक प्रशासनिक पहचान, निर्माणाधीन भवनों पर कलेक्टर की सख्त नजर

सारंगढ़ को मिल रही आधुनिक प्रशासनिक पहचान, निर्माणाधीन भवनों पर कलेक्टर की सख्त नजर

सारंगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट संयुक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग), जिला अस्पताल और जिला पंचायत भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों से ड्राइंग और डिजाइन के अनुसार किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों के लिए तैयार किए जा रहे कक्षों, मीटिंग हॉल, वेटिंग एरिया और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक भेजे गए प्राक्कलन, स्वीकृत बजट और उच्च कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार तत्काल करने के निर्देश दिए।IMG-20260513-WA0140

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्यों में श्रमिक प्लास्टर, वायरिंग और फॉल सीलिंग जैसे कार्यों में जुटे नजर आए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो और सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि नई प्रशासनिक इमारतें जिले के नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Read More कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई

कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां नींव स्तर का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी.एल. पैकरा, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, एसडीओ पटेल सहित संबंधित अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

Read More सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी